Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कमल का बटन ऐसा दबाएं कि उसकी गूंज इटली तक पहुंचे: शाह

    By Prajesh ShankarEdited By:
    Updated: Tue, 30 Sep 2014 04:08 PM (IST)

    हरियाणा विधानसभा चुनाव प्रचार अभियान के दूसरे दिन भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने हिसार में एक चुनावी रैली में अपने भाषण की शुरुआत भारत माता की जय से किया। रैली में उपस्थित अपार जनसमूह को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि कमल का बटन इतनी जोर से दबाएं, ताकि उसकी गूंज इटली तक पहुंचे।

    हिसार। हरियाणा विधानसभा चुनाव प्रचार अभियान के दूसरे दिन भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने हिसार में एक चुनावी रैली में अपने भाषण की शुरुआत भारत माता की जय से किया। रैली में उपस्थित अपार जनसमूह को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि कमल का बटन इतनी जोर से दबाएं, ताकि उसकी गूंज इटली तक पहुंचे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जनसभा को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि लोग मुझसे पूछते है कि पहले भी सीजफायर का उल्लंघन होता था और आज भी हो रहा है। फिर क्या बदला है? उन्होंने कहा कि पहले सीजफायर होता था तो दूसरी तरफ से फायर शुरू होता था और खत्म भी। लेकिन आज शुरू वो करते हैं और खत्म हमारे जवान करते हैं।

    गौरतलब है कि हरियाणा में हो रहे विधानसभा चुनाव में भाजपा अपने दम पर चुनाव लड़ रही है। उसका किसी भी दल के साथ गठबंधन नहीं है। पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने चुनाव प्रचार के दौरान राज्य में भ्रष्टाचार मुक्त सरकार देने का वादा किया है।

    चुनाव के बाद किसी से समझौता नहीं करेगी भाजपा

    शीतकालीन सत्र में एक हजार कानून होंगे निरस्त