यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 29, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष-निर्वाचित चार दिन की भारत यात्रा पर
संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष-निर्वाचित लिक्केतोफ्त चार दिन की यात्रा पर यहां पहुंचेंगे । उनकी अध्यक्षता में वैश्विक निकाय के ...और पढ़ें

नई दिल्ली। संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष-निर्वाचित लिक्केतोफ्त चार दिन की यात्रा पर यहां पहुंचेंगे । उनकी अध्यक्षता में वैश्विक निकाय के सुरक्षा परिषद में सुधार पर विचार किए जाने की संभावना है । लिक्केतोफ्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मुलाकात करेंगे ।
भारत सुरक्षा परिषद में स्थायी सदस्यता की मांग करता रहा है और लिक्केतोफ्त की यहां नेताओं से मुलाकात के दौरान विश्व निकाय में सुधार का मुद्दा उठने की संभावना है । लिक्केतोफ्त का अध्यक्ष कार्यकाल 70वां महासभा सत्र शुरू होने के साथ सितंबर में शुरू होगा।
