विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 09, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

राजघाट के बहाने राजगद्दी की कवायद, सहानुभूति बटोरने की कोशिश

By Edited By:
Published: Wed, 09 Apr 2014 08:57 AM (IST)Updated: Wed, 09 Apr 2014 08:58 AM (IST)

इसे आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल की सहानुभूति पाने की कवायद कहें या मतदान से ठीक पहले आत्म-शक्ति ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली, राज्य ब्यूरो। इसे आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल की सहानुभूति पाने की कवायद कहें या मतदान से ठीक पहले आत्म-शक्ति पाने की कोशिश..। प्रचार के दौरान केजरीवाल पर चार दिन के भीतर दूसरे हमले के ठीक बाद वह राजघाट पहुंच गए। उनकी इस कवायद को जनता में सहानुभूति बटोरने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है।

केजरीवाल के साथ राजघाट में दिल्ली में मंत्री रहे मनीष सिसोदिया, सोमनाथ भारती, राखी बिड़ला भी थी। उन्हाेंने महात्मा गांधी की समाधि पर माथा टेका और कुछ दूरी पर आंख बंद करके बैठ गए। वह लगभग एक घंटे तक उसी स्थिति में रहे। अरविंद इससे पहले उस समय भी राजघाट पहुंचे थे, जब उन्हाेंने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी और उससे पहले अन्ना आंदोलन के दौरान अन्ना हजारे के साथ पहुंचे थे। मंगलवार को जब केजरीवाल ध्यान पर बैठे थे तो उस समय मीडिया से बात करते हुए आप नेताआें ने कहा कि जिस तरह से केजरीवाल पर निरंतर हमले हो रहे हैं, उसके चलते वह गांधी जी से आत्म-शक्ति हासिल करने ध्यान पर बैठे हैं।

वहीं, इसे आप नेता द्वारा सहानुभूति बटोरने की कोशिश बताई जा रही है। जानकार बताते हैं कि केजरीवाल यह संदेश देने की कोशिश कर रहे हैं कि वह अहिंसा का समर्थन करते हैं, इसलिए वह अहिंसा के पुजारी महात्मा गांधी की समाधि पर पहुंचे हैं। हालांकि यह बात और है कि उनके समर्थक उनपर हमले करने वालों की लगातार पिटाई कर रहे हैं।

सिलसिलेवार हमले

आठ अप्रैल 2014 - उत्तर पश्चिमी संसदीय क्षेत्र के मंगोलपुरी इलाके में रोड शो के दौरान अरविंद केजरीवाल पर एक आटो चालक ने हमला कर दिया और उनको थप्पड़ मारा।

चार अप्रैल 2014 - दक्षिण दिल्ली संसदीय क्षेत्र के दक्षिणपुरी इलाके में रोड शो के दौरान एक मुसलिम युवक ने अरविंद केजरीवाल पर हमला किया।

28 मार्च 2014 - हरियाणा के भिवानी जिले में प्रचार के दौरान अरविंद केजरीवाल पर एक युवक ने हमला बोला।

24 मार्च : उत्तर प्रदेश के बनारस क्षेत्र से चुनाव लड़ने की घोषणा से पहले रोड शो के दौरान अरविंद केजरीवाल पर काली स्याही और अंडे फेंके गए।

लोकसभा चुनाव से संबंधित समाचार पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।