विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 03, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'आप' को देनी है मजबूती : प्रशांत भूषण

By Edited By:
Published: Mon, 03 Feb 2014 03:03 PM (IST)Updated: Mon, 03 Feb 2014 03:07 PM (IST)

हर गलत काम का विरोध करते हुए और साफ-सुधरे तरीके से 'आप' को मजबूती से खड़ा करना है। इस कार्य ...और पढ़ें

News Article Hero Image

लखनऊ। हर गलत काम का विरोध करते हुए और साफ-सुधरे तरीके से 'आप' को मजबूती से खड़ा करना है। इस कार्य में कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका है। इलाहाबाद के अलोपीबाग में खुदी राम बोस सेक्टर कार्यालय में कल आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य प्रशांत भूषण ने प्रत्येक कार्यकर्ता को इमारत की उस मजबूत ईंट के समान बताया जिस पर सुंदर इमारत खड़ी होनी है।

उन्होंने कहा कि प्रशासनिक अमले में बढ़ती हीला-हवाली, राजनीति के औद्योगीकरण एवं अपराधीकरण को रोकने के लिए ही आप का जन्म हुआ। आप भ्रष्टाचार के खिलाफ है, यही पार्टी का प्रथम सिद्धांत है। प्रशांत ने सेवायोजन में व्याप्त कथित भ्रष्टाचार के विरोध में आंदोलन कर रहे कुशल सिंह की प्रगति एवं समर्थन पत्रों के स्वरूप पर चर्चा की। उन्होंने आंदोलन पर खुशी जाहिर करते हुए इसे तेज करने का निर्देश दिया।

भाजपा ने मुझे 20 करोड़ का ऑफर दिया था: आप विधायक मदनलाल

ट्राली चालक ने किया कार्यालय का उदघाटन

इलाहाबाद में आम आदमी पार्टी के शहर दक्षिणी दफ्तर का उदघाटन बहादुरगंज में कल ट्राली चालक राम मिलन ने किया। भोलानाथ मालवीय ने कहा कि देश की भ्रष्ट राजनीति से आम आदमी पीड़ित है और नेताओं से भरोसा उठ रहा है। इसी कारण 'आप' की तरफ लोगों का रुझान बढ़ रहा है। प्रशांत भूषण पार्टी के जिला कार्यालय जार्जटाउन में शाम चार बजे पहुंचे। उन्होंने लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की और प्रत्याशियों को लेकर भी मंथन किया। आवेदन फार्मो की छंटाई पर भी चर्चा की।

आखिर क्यों हो रहा है विधायकों का मोह भंग?

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर