यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 23, 2012 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
महामहिम प्रणब मुखर्जी
जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। संप्रग उम्मीदवार प्रणब मुखर्जी भारी बहुमत से देश के 13वें राष्ट्रपति चुन लिए गए। उन्होंने राजग प्रत्याशी पीए संगमा को करीब चार लाख वोटों से हराकर रायसीना हिल्स का सफर पूरा किया। करीब 70 फीसदी वोट लेकर विजयी रहे प्रणब 25 जुलाई को सुबह 11.30 बजे राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे।

जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। संप्रग उम्मीदवार प्रणब मुखर्जी भारी बहुमत से देश के 13वें राष्ट्रपति चुन लिए गए। उन्होंने राजग प्रत्याशी पीए संगमा को करीब चार लाख वोटों से हराकर रायसीना हिल्स का सफर पूरा किया। करीब 70 फीसदी वोट लेकर विजयी रहे प्रणब 25 जुलाई को सुबह 11.30 बजे राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे। पहले बंगाली राष्ट्रपति बनने का गौरव पाने वाले मुखर्जी के पक्ष में विपक्षी गठबंधन पहले ही खुलकर आ गए थे। कर्नाटक समेत कुछ राज्यों में क्रास वोटिंग ने उनकी जीत का अंतर बढ़ा दिया।
संप्रग सरकार में संकटमोचक की भूमिका में रहे प्रणब की जीत के बाद पहली प्रतिक्रिया थी, 'इस चुनाव में आम चुनाव जैसा माहौल था। मैं उन लोगों का धन्यवाद देता हूं जिन्होंने पार्टी लाइन से आगे बढ़कर मेरा समर्थन किया।' अपने पांच दशक के सार्वजनिक जीवन में सहयोग के लिए उन्होंने सभी लोगों का धन्यवाद देते हुए वादा किया कि बतौर राष्ट्रपति संविधान का संरक्षक होने के नाते वह अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह पूरी ईमानदारी और विनम्रता से करेंगे।
जीत से भावुक प्रणब ने कहा कि उन्होंने जितना राजनीति को दिया, उससे कहीं ज्यादा उन्हें मिला। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार समेत तमाम नेताओं का प्रणब के घर बधाई देने के लिए तांता लगा रहा।
19 जुलाई को हुए मतदान में 776 सांसदों में 748 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें प्रणब को 527 और संगमा को 206 मत मिले। सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव सहित 15 सासदों के मत खारिज कर दिए गए। राज्यों में भी गुजरात, मप्र, तमिलनाडु, ओडिशा, पंजाब, हिमाचल और छत्ताीसगढ़ को छोड़कर सभी सूबों में प्रणब ने संगमा को चारों खाने चित्ता किया। भाजपा शासित कर्नाटक में भी संगमा की तुलना में प्रणब को ज्यादा वोट मिले। बिहार और झारखंड में तो खैर राजग के सहयोगी दल पहले ही प्रणब के पक्ष में थे, लिहाजा भाजपा गठबंधन वाले राज्यों में दादा ही जीते।
जीत के लिए मुखर्जी को 5,25,140 का आंकड़ा पार करना था। संसद भवन में दिनभर चली मतगणना के बाद प्रणब को 7 लाख 13 हजार से ज्यादा वोट मिले और उन्हें विजयी घोषित कर दिया। संगमा 3 लाख 16 हजार वोटों पर सिमट गए। मतगणना के दौरान प्रणब की तरफ से पी. चिदंबरम, पवन कुमार बंसल, राजीव शुक्ला, वी. नारायणसामी और पबन सिंह घटोवार जमे रहे। संगमा के प्रतिनिधि सत्यपाल जैन और भर्तृहरि महताब मौजूद रहे।
प्रणब के पक्ष में माहौल शुरू से कुछ ऐसा था कि चुनाव और मतगणना सिर्फ औपचारिकता ही थी। तृणमूल के समर्थन के बाद कुछ बचा नहीं था। प्रणब को केंद्र सरकार को बाहर से समर्थन दे रहे सपा, बसपा, राजद, जद के अलावा राजग सहयोगियों झामुमो, जदयू और शिवसेना के साथ-साथ माकपा एवं फारवर्ड ब्लाक का भी समर्थन हासिल था। संगमा को भाजपा, अकाली दल, असम गण परिषद, अन्नाद्रमुक और बीजद ने समर्थन दिया था। भाकपा, तेदेपा और टीआरएस ने मतदान में हिस्सा नहीं लिया।
राज्यवार विधायकों के मिले मत
------------------------
राज्य प्रणब संगमा
----------------------
आंध्र प्रदेश 182 3
अरुणाचल 54 2
असम 110 13
बिहार 190 90
छत्ताीसगढ़ 39 50
गोवा 9 31
हरियाणा 53 21
गुजरात 59 123
झारखंड 60 20
जम्मू-कश्मीर 68 15
हिमाचल 23 44
कर्नाटक 117 103
केरल 124 00
महाराष्ट्र 225 47
मणिपुर 58 1
मेघालय 34 23
मिजोरम 32 7
नगालैंड 58 00
ओडिशा 26 115
पंजाब 44 70
राजस्थान 113 85
सिक्किम 28 1
तमिलनाडु 45 148
त्रिपुरा 56 1
प.बंगाल 275 3
उत्ताराखंड 39 30
उत्तार प्रदेश 351 46
------------------------
नोट : कुल 748 सांसदों ने वोट डाले। इनमें 527 प्रणब और 206 संगमा को मिले। 15 मत रद कर दिए गए।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर