विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 06, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

साध्वी प्रज्ञा ठाकुर पर थर्ड डिग्री का इस्तेमाल हुआ: स्वामी अग्निवेश

By Edited By:
Published: Mon, 06 May 2013 04:58 PM (IST)Updated: Mon, 06 May 2013 05:23 PM (IST)

भोपाल। समाजसेवी स्वामी अग्निवेश ने आरोप लगाते हुए कहा है कि मालेगांव बम धमाकों में गिरफ्तार साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर पर जेल में थर्ड डिग्री का इस्तेमाल किया गया। जिससे उनके शरीर को क्षति पहुंची है, जबकि प्रज्ञा ठाकुर पहले से ही स्तन के कैंसर से पीड़ित हैं।

News Article Hero Image

भोपाल। समाजसेवी स्वामी अग्निवेश ने आरोप लगाते हुए कहा है कि मालेगांव बम धमाकों में गिरफ्तार साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर पर जेल में थर्ड डिग्री का इस्तेमाल किया गया। जिससे उनके शरीर को क्षति पहुंची है, जबकि प्रज्ञा ठाकुर पहले से ही स्तन के कैंसर से पीड़ित हैं।

साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के बिगड़ते स्वास्थ्य की खबरों के मद्देनजर स्वामी अग्निवेश ने भोपाल के केंद्रीय जेल में जाकर उनसे मुलाकात की। स्वामी अग्निवेश ने कहा कि वह प्रज्ञा ठाकुर के साथ जेल में हो रहे अमानवीय व्यवहार के संबंध में केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे को जानकारी उपलब्ध करायेंगे। उन्होंने कहा कि इस मामले की सुनवाई जल्द पूरी किए जाने को लेकर भी वह अपनी बात गृह मंत्रालय के समक्ष रखेंगे।

अग्निवेश ने आरोप लगाते हुए कहा कि महाराष्ट्र एटीएस द्वारा गिरफ्तार किये जाने के बाद प्रज्ञा ठाकुर से पूछताछ में थर्ड डिग्री के इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा कि इससे उनके शरीर पर अनेक दुष्प्रभाव भी पड़े हैं। जबकि वे स्तन कैंसर से भी पीड़ित हैं।

उन्होंने कहा कि महिला होने के नाते उनको जमानत का लाभ दिया जाना चाहिए। स्वामी अग्निवेश ने कहा कि मुंबई उच्च न्यायालय में प्रज्ञा ठाकुर की जमानत के अनेक प्रयास किए गए। लेकिन राजनीतिक कारणों से उनकी सुनवाई को जानबूझकर खींचा जा रहा है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।