विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 09, 2012 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लव जेहाद के खिलाफ चेतावनी पोस्टर

By Edited By:
Published: Mon, 09 Jul 2012 06:30 PM (IST)Updated: Mon, 09 Jul 2012 07:09 PM (IST)

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी [भाजपा] मुख्यालय परिसर में लव जेहाद के खिलाफ एक चेतावनी पोस्टर लगाए जाने का मामला ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी [भाजपा] मुख्यालय परिसर में लव जेहाद के खिलाफ एक चेतावनी पोस्टर लगाए जाने का मामला प्रकाश में आया है।

इस पोस्टर में हिंदू लड़कियों को मुस्लिम लड़कों के खिलाफ चेताया गया है। पोस्टर में हिंदुओं से लव जेहाद के खिलाफ जागरूक होने की अपील की गई है। उनसे अपने धर्म व अपनी बहू-बेटियों की रक्षा के लिए सतर्क रहने को कहा गया है।

इस पोस्टर में बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान व सैफ अली खान का उदाहरण देते हुए बताया गया है कि किस तरह मुस्लिम युवा हिंदू लड़कियों से शादी कर उन्हें छोड़ देते हैं।

हालांकि अब इस पोस्टर को भाजपा मुख्यालय से हटा दिया गया है। बताया जाता है कि भाजपा मुख्यालय में इस पोस्टर को कंट्टरपंथी हिंदूवादी संगठन भगत सिंह क्रांति सेना की ओर से लगाया गया था। हालांकि इस पोस्टर में जिस संगठन का प्रचार किया गया है उसका नाम है विरोधी लव जेहाद फ्रंट।

गौरतलब है कि भगत सिंह क्रांति सेना वही संगठन है, जिसने कुछ दिनों पहले कश्मीर मसला सुलझाने के लिए विवादास्पद बयान दिए जाने पर टीम अन्ना के सदस्य प्रशांत भूषण पर हमला किया था।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर