विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 07, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मानहानि मामले में गडकरी से समझौता करेंगे केजरीवाल

By Edited By:
Published: Sun, 07 Sep 2014 05:58 AM (IST)Updated: Sun, 07 Sep 2014 07:20 AM (IST)

आम आदमी पार्टी (आप) के नेता अरविंद केजरीवाल संभवत: मान गए हैं। उन्होंने शनिवार को एक स्थानीय कोर्ट में कहा ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के नेता अरविंद केजरीवाल संभवत: मान गए हैं। उन्होंने शनिवार को एक स्थानीय कोर्ट में कहा कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी द्वारा उनके खिलाफ दायर आपराधिक मानहानि के मामले में समझौते की संभावना है और वे उसकी प्रक्रिया को फाइनल कर रहे हैं।

केजरीवाल के वकील ने यह बात तब बताई, जब कोर्ट ने पूछा कि क्या इस मामले में दोनों नेता किसी समझौते पर पहुंचे हैं? मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट गोमती मनोचा ने कहा- 'मूलत: यह अहं का टकराव है। अच्छा होगा कि मामला शांत हो जाए।'

केजरीवाल व गडकरी के वकीलों ने मामला हाई कोर्ट में लंबित होने का हवाला देते हुए सुनवाई स्थगित करने की मांग की। हाई कोर्ट में सुनवाई 16 अक्टूबर को होनी है। इसके मद्देजनर मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट ने मामले में अगली सुनवाई 18 अक्टूबर को तय की है।

गौरतलब है कि केजरीवाल द्वारा जमानत लेने से इंकार किए जाने पर कोर्ट ने उन्हें 21 मई को तिहाड़ जेल भेज दिया था। लेकिन बाद में बांड भरने पर उन्हें जमानत मिल पाई थी। इस बीच, कोर्ट ने केजरीवाल को इस मामले में स्थायी तौर पर निजी पेशी से छूट की अर्जी स्वीकार कर ली।

पढ़ें: भाजपा को रोकने के लिए राष्ट्रपति से मिले केजरी

पढ़ें: गडकरी व केजरी कर रहे समझौते पर विचार