विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 07, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

राजनीति से लेकर मंत्रालय तक बंसल के रिश्तेदारों का 'राज'

By Edited By:
Published: Tue, 07 May 2013 11:42 AM (IST)Updated: Tue, 07 May 2013 11:50 AM (IST)

रेल मंत्री पवन बंसल राजनीतिक मामलों से केंद्रीय मंत्री के रूप में अपने कार्यो के लिए रिश्तेदारों को प्राथमिकता देने ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। रेल मंत्री पवन बंसल राजनीतिक मामलों से केंद्रीय मंत्री के रूप में अपने कार्यो के लिए रिश्तेदारों को प्राथमिकता देने के लिए जाने जाते हैं।

पढ़ें: सीबीआई का बंसल को लेकर क्या है दावा..पढ़ने के लिए क्लिक करें

उदाहरण के तौर पर, बंसल की बहन के दामाद आइपीएस अधिकारी वितुल कुमार वर्तमान में बंसल के ओएसडी हैं। कुमार वित्त मंत्रालय और जल संसाधन मंत्रालय में भी बंसल के साथ थे। इसी तरह एक और व्यक्ति बंसल के साथ तीनों मंत्रालय में जुड़े रहे, वे हैं आइएएस अधिकारी राहुल भंडारी। ये बंसल के काफी करीबी माने जाते हैं।

2009 के लोकसभा चुनाव में जब पवन बंसल चंडीगढ़ से चुनाव जीते थे तब उनके भांजे राजेश बंसल उनके चुनाव एजेंट थे। पिछले सप्ताह गिरफ्तार होने वाले उनके दूसरे भांजे विजय सिंगला चुनाव के दौरान चंडीगढ़ के उद्योगपतियों से बंसल की बैठक आयोजित करते थे।

2009 के चुनाव में बंसल की पत्‍‌नी मधु उनकी कवरिंग उम्मीदवार थीं। वह चंडीगढ़ में बंसल के प्रतिनिधि के तौर पर काम करती हैं। मधु चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन में पुनर्निर्माण कार्य से भी जुड़ी रही हैं।

बंसल के छोटे बेटे मनीष पेशे से वकील हैं लेकिन वह पिता के क्षेत्र में काफी सक्रिय रहते हैं। कुछ महीने पहले वह मार्बल व्यापारियों के समर्थन में उतरे थे। उन पर चंडीगढ़ के बाहरी इलाके में प्रमुख जमीनों को कब्जाने का आरोप हैं। पिता के प्रभाव के चलते चंडीगढ़ प्रशासन ने उनके अवैध कब्जे पर अब तक बुल्डोजर नहीं चलाया है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर