विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 23, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हरीश रावत पर हुए स्टिंग से मचा सियासी घमासान

By Kamal VermaEdited By:
Published: Thu, 23 Jul 2015 10:21 AM (GMT+05:30)Updated: Thu, 23 Jul 2015 12:23 PM (GMT+05:30)

उत्‍तराखंड के मुख्‍यमंत्री हरीश रावत पर हुए स्टिंग पर अब सियासी घमासान मच गया है। जहां एक ओर कांग्रेस इस ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत पर हुए स्टिंग पर अब सियासी घमासान मच गया है। जहां एक ओर कांग्रेस इस स्टिंग से परेशान है वहीं भाजपा ने इसको अपने खिलाफ हो रहे हमलों के लिए एक ढाल के तौर पर इस्तेमाल किया है। केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा है कांग्रेस घोटाले कर खुद ही घोटालों के चक्रव्यूह में फंस गई। वहीं पहली बार संसद सदस्य बने मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर और भाजपा के नेता सत्यपाल सिंह ने कहा कि इस मामले की जांच होने तक इस बारे में कुछ भी कहना सही नहीं होगा।

कांग्रेस के नेता किशोर उपाध्याय ने कहा है कि भाजपा अपने घोटालों को छिपाने के चलते इस तरह के झूठे स्टिंग सामने ला रही है। पार्टी के ही दूसरे नेता मधुसूदन मिस्त्री ने कहा कि भाजपा झूठी सीडी लाने में माहिर है। उन्होंने इसे भाजपा पर अपने ऊपर लग रहे आरोपों से लोगों का ध्यान बंटाने का एक कदम बताया है।

गौरतलब है कि भाजपा ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए सबूत के तौर पर उनके निजी सचिव का एक खुफिया वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में हरीश रावत पैसे के लेन-देन की बात कर रहे हैं। भाजपा की निर्मला सीतारमण ने इस वीडियो को जारी कर कांग्रेस को घेरने की कोशिश की है।

पढ़ें: उत्तराखंड : निजी सचिव के स्टिंग से घिरे मुख्यमंत्री रावत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।