Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हुकूमत पर जारी सियासी हमलों से बेपरवाह नजीब जंग

    By Edited By:
    Updated: Mon, 25 Aug 2014 08:56 AM (IST)

    राजधानी में बीते छह महीने से हुकूमत चला रहे उपराज्यपाल नजीब जंग पर सियासी हमले भले बढ़ गए हों लेकिन खुद उनका मानना है कि राजधानी में शासन व्यवस्था की गाड़ी पटरी पर है। राष्ट्रपति शासन के दौरान दिल्ली सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए जंग ने कहा कि महत्वपूर्ण मामलों की वे स्वयं निगरानी करते हैं। यही वजह है कि चाहे महंगाई को काबू करने की बात हो अथवा जलभराव से निपटने के इंतजाम का सवाल हो, सरकारी मशीनरी ने अपेक्षित परिणाम दिए हैं। उनका यह भी कहना है कि दिल्ली के ब

    नई दिल्ली [राज्य ब्यूरो]। राजधानी में बीते छह महीने से हुकूमत चला रहे उपराज्यपाल नजीब जंग पर सियासी हमले भले बढ़ गए हों लेकिन खुद उनका मानना है कि राजधानी में शासन व्यवस्था की गाड़ी पटरी पर है। राष्ट्रपति शासन के दौरान दिल्ली सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए जंग ने कहा कि महत्वपूर्ण मामलों की वे स्वयं निगरानी करते हैं। यही वजह है कि चाहे महंगाई को काबू करने की बात हो अथवा जलभराव से निपटने के इंतजाम का सवाल हो, सरकारी मशीनरी ने अपेक्षित परिणाम दिए हैं। उनका यह भी कहना है कि दिल्ली के बजट में की गई घोषणाओं को लागू कराने के अलावा यमुना की सफाई भी सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हाल ही में दिल्ली सचिवालय आए उपराज्यपाल से जब दिल्ली सरकार के कामकाज की आलोचना को लेकर पूछा गया तो सीधे जवाब नहीं देकर उन्होंने अपने शासन काल की उपलब्धियों की फेहरिस्त पेश कर दी। उन्होंने बताया कि महंगाई को काबू करने के लिए जमाखोरों के खिलाफ जोरदार कार्रवाई असरदार साबित हुई। जरूरी वस्तुओं की कीमतें नियंत्रण में आई हैं। उन्होंने कहा कि राजधानी में इस बार बरसात ज्यादा नहीं हुई और जलभराव भी नहीं हुआ। लेकिन प्रशासन ने ऐसी तैयारी जरूर की थी कि यदि बहुत बारिश भी होती तो बहुत देर तक पानी सड़कों पर नहीं ठहरता। जंग ने बताया कि संसद से पारित हुए दिल्ली के बजट में शामिल योजनाओं को मुस्तैदी से लागू कराने के अलावा शहर में यमुना की सफाई को सुनिश्चित करना भी उनकी हुकूमत की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में नदी का जो हिस्सा है, उसको साफ करने का काम दिल्ली सरकार जरूर करेगी। इंटरसेप्टर सीवर लगाकर यमुना में गिरने वाले गंदे पानी की कुल मात्र के 70 फीसद तक हिस्से को साफ कर यमुना में गिराया जाएगा, वहीं नदी के दोनों किनारों को खूबसूरत बनाने का भी विशेष अभियान चलेगा। इसके किनारों को हरा-भरा बनाया जाएगा।

    सनद रहे कि राष्ट्रपति शासन के छह महीने पूरे होने पर भाजपा के नेता गृह मंत्री राजनाथ सिंह से मिलकर जंग सहित अन्य अधिकारियों को पद से हटाने की मांग कर रहे हैं।

    दिल्ली में राजनीतिक घमासान पर जंग की नजर

    आप का आरोप: केजरीवाल पर हमले की योजना बना रही भाजपा