विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 04, 2012 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उप्र में कवि नीरज समेत पांच को मंत्री का दर्जा

By Edited By:
Published: Tue, 04 Sep 2012 10:14 AM (IST)Updated: Tue, 04 Sep 2012 10:16 AM (IST)

उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार को पांच लोगों को अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के पद पर नामित कर उन्हें मंत्री का ...और पढ़ें

News Article Hero Image

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार को पांच लोगों को अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के पद पर नामित कर उन्हें मंत्री का दर्जा प्रदान कर दिया। प्रख्यात साहित्यकार व कवि गोपाल दास नीरज को भाषा संस्थान का और डॉ. उदयप्रताप सिंह को उप्र हिंदी संस्थान का कार्यकारी अध्यक्ष नामित कर कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है। कवि आत्मप्रकाश शुक्ल को अपट्रान, राजकुमार राय को उप्र बीज विकास निगम और आशु मलिक (गाजियाबाद) को युवा कल्याण परिषद का उपाध्यक्ष बनाया गया है। इन्हें राज्य मंत्री स्तर की सुविधाएं प्राप्त होंगी।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर