विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 07, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना पहुंचीं दिल्ली, पीएम मोदी ने किया स्‍वागत

By Monika minalEdited By:
Published: Fri, 07 Apr 2017 11:32 AM (IST)Updated: Fri, 07 Apr 2017 02:29 PM (IST)

बांग्‍लादेश की प्रधानमंत्री चार दिवसीय यात्रा पर आज भारत पहुंची हैं। हसीना की इस यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच कई समझौते होंगे।

बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना पहुंचीं दिल्ली, पीएम मोदी ने किया स्‍वागत
बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना पहुंचीं दिल्ली, पीएम मोदी ने किया स्‍वागत

नई दिल्‍ली (एएनआई)। पीएम मोदी ने बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना का दिल्ली एयरपोर्ट पर गुलदस्ता देकर स्वागत किया। इस दौरान बांग्लादेश के कई अधिकारी पीएम मोदी के साथ सेल्फी लेते दिखे। बांग्‍लादेश की प्रधानमंत्री के आगमन पर खुशी जताते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘दोनों देशों के आपसी रिश्‍ते को हम नयी ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।‘ पीएम मोदी आज शेख हसीना को रिसीव करने के लिए अपने आवास से दिल्ली एयरपोर्ट बिना किसी वीआईपी तामझाम के पहुंचे। उनके काफिले के लिए किसी रुट को बंद नहीं किया गया।

बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना चार दिवसीय दौर पर भारत आयी हैं। जहां दोनों देशों के पीएम कल हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। दोनों देश के नेताओं के बीच करीब 20 समझौतों पर सहमति बन सकती है। इनमें से दो रक्षा क्षेत्रों से जुड़े हुए हैं।  रक्षा क्षेत्र से संबंधित एक समझौता अगले पांच वर्षो का एजेंडा तय करने से जुड़ा हुआ होगा जबकि दूसरा समझौता बांग्लादेश को हथियार खरीदने के लिए कम दर पर कर्ज उपलब्ध कराने से जुड़ा होगा।

भारत ढाका को 50 करोड़ डॉलर का कर्ज अभी मुहैया करा सकता है। जिसे आगे बढ़ाया जा सकता है। शेख हसीना के दोबारा सत्ता संभालने के बाद यह उनकी पहली द्विपक्षीय यात्रा होगी।

भारत और बांग्लादेश में ऊर्जा क्षेत्र में होने वाला सहयोग समझौता भी काफी अहम होगा। हालांकि पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी की नाराजगी की वजह से तीस्ता जल बंटवारे पर समझौता की उम्मीद कम है। भारत और बांग्लादेश के बीच तीस्ता नदी के जल बंटवारे पर 2011 में एक संधि हुयी थी। जिसके तहत बांग्लादेश को 37.5 फीसदी हिस्सा मिलना था। जबकि 42.5 फीसदी भारत के हिस्से में आना था। लेकिन ममता बनर्जी के विरोध की वजह से ऐसा हो नहीं सका।

विदेश मंत्रालय के संयुक्‍त सचिव श्रीप्रिय रंगनाथन ने गुरुवार को उम्‍मीद जताया कि बांग्‍लादेश के साथ भारत 20 से अधिक समझौतों पर हस्‍ताक्षर करेगा। रंगनाथन ने आगे बताया, दोनों देश को जोड़ने के लिए बस सर्विस और  ट्रेन सर्विस की शुरुआत की जाएगी। बांग्‍लादेश सरकार ने बांग्‍लादेश के ढाका और भारत के कोलकाता के बीच नई पैसेंजर बस सेवा के प्रस्‍ताव को मंजूरी दे दी।

यह भी पढ़ें: तीस्ता जलसंधि पर अड़ी ममता, समझौते के आसार कम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।