विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 02, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मनमोहन सिंह की तुलना में कम विदेशी दौरे पर रहे पीएम मोदी: अमित शाह

By Monika minalEdited By:
Published: Sun, 02 Jul 2017 11:52 AM (IST)Updated: Sun, 02 Jul 2017 02:22 PM (IST)

गोवा दौरे के दौरान भाजपा अध्‍यक्ष अमित शाह ने विदेशी दौरे के मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से की।

मनमोहन सिंह की तुलना में कम विदेशी दौरे पर रहे पीएम मोदी: अमित शाह
मनमोहन सिंह की तुलना में कम विदेशी दौरे पर रहे पीएम मोदी: अमित शाह

पणजी (जेएनएन)। भारतीय जनता पार्टी के अध्‍यक्ष अमित शाह ने विदेशी दौरे मामले पर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और मौजूदा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच तुलना करते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की तुलना में तीन साल के कार्यकाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काफी कम विदेशी दौरे किए हैं। पणजी में निर्वाचित स्‍थानीय प्रतिनिधियों से बातचीत के दौरान शाह ने यह बात कही और इस बात पर आश्‍चर्य व्‍यक्‍त किया कि पीएम मोदी के विदेशी दौरे को लेकर लोगों की नकारात्‍मक प्रतिक्रिया क्‍यों है।

अमित शाह ने बताया, ‘एक भाजपा कार्यकर्ता ने इसके पीछे के कारण का उल्‍लेख किया। पार्टी कार्यकर्ता ने मुझसे कहा जब मनमोहन सिंह विदेश जाते थे तब कोई नहीं जान पाता था।‘ मनमोहन सिंह की आलोचना करते हुए शाह ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अपने विदेशी दौरे पर लिखित भाषण को पढ़ा करते थे। वे अपने साथ अंग्रेजी में लिखे गए भाषण को लेकर चलते थे और उसे पढ़ने के बाद लौट आते थे। कभी कभी मलेशिया के लिए तैयार भाषण को थाइलैंड में पढ़ दिया करते थे।

डॉक्‍टर मनमोहन सिंह से प्रधानमंत्री मोदी के विदेशी दौरे की तुलना करते हुए शाह ने कहा, ‘मनमोहन सिंह के कार्यकाल के दौरान दुनिया को यह पता नहीं होता था कि भारतीय प्रधानमंत्री इस वक्‍त चीन, अमेरिका या रूस के दौरे पर हैं। लेकिन अब जब मोदीजी चीन, अमेरिका, फ्रांस,रूस या जापान जाते हैं तो उनके स्‍वागत के लिए एयरपोर्ट पर हजारों लोग जमा हो जाते हैं और पूरी दुनिया को यह पता चल जाता है कि भारतीय प्रधानमंत्री यात्रा पर हैं।‘

यह भी पढ़ें: गोवा एयरपोर्ट पर BJP बैठक को लेकर कांग्रेस ने लगाया यह आरोप, जांच की मांग