Move to Jagran APP

झारखंड को बाप-बेटे के राज से मुक्ति दिलाएं : पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने झारखंड में भाजपा के चुनाव प्रचार का शंखनाद करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने मतदाताओं से आग्रह किया कि वे भ्रष्टाचार के खात्मे के लिए राज्य को बाप-बेटे [शिबू-हेमंत सोरेन] के राज से मुक्ति दिलाएं।

By Sanjay BhardwajEdited By: Published: Fri, 21 Nov 2014 11:31 AM (IST)Updated: Fri, 21 Nov 2014 06:33 PM (IST)
झारखंड को बाप-बेटे के राज से मुक्ति दिलाएं : पीएम मोदी

डाल्टनगंज। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने झारखंड में भाजपा के चुनाव प्रचार का शंखनाद करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने मतदाताओं से आग्रह किया कि वे भ्रष्टाचार के खात्मे के लिए राज्य को बाप-बेटे [शिबू-हेमंत सोरेन] के राज से मुक्ति दिलाएं।

loksabha election banner

यहां एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि भाजपा राज्य को विकास के पथ पर आगे ले जाना चाहती है। यदि आप विकास चाहते हो तो राज्य को परिवारवाद से मुक्ति करिए। झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रमुख शिबू सोरेन और उनके पुत्र मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का नाम लिए बगैर मोदी ने यह बात कही। सोरेन पर चौतरफा हमला करते हुए मोदी ने वोटरों से कहा कि यदि आप रोजगार चाहते हो, राज्य को समृद्घ बनाना चाहते हो तो बाप-बेटे, भाई-भतीजे की राजनीति को समाप्त करो।

राज्य को बेशर्मी से लूटा

प्रधानमंत्री ने कहा कि झारखंड को प्रकृति ने धनवान बनाया। यहां की जमीन अमीर और जनता गरीब है। इस राज्य को खूब लूटा गया। इतना लूटा कि उन्हें इसमें जरा भी शर्म नहीं आई।

ऑस्लिट्रेलिया संपन्न तो झारखंड गरीब क्यों?

हाल में संपन्न अपने ऑस्ट्रेलिया दौरे का उल्लेख करते हुए मोदी ने सवाल उठाया कि झारखंड और उक्त महाद्वीपीय देश में प्राकृतिक संसाधनों व आबादी की दृष्टि से कई समानताएं हैं, लेकिन वह संपन्न देश है और झारखंड गरीब।

गिनाई झारखंड की खूबियां

-झारखंड में पांच नदियां हैं। इसके बावजूद किसान खेती के पानी के लिए और ग्रामीण पीने के पानी के लिए तरस रहे हैं।
-राज्य प्राकृतिक संसाधनों की दृष्टि से अमीर है, लेकिन इसके किसान गरीब हैं।

नक्सली हिंसा का रास्ता छोड़ें


नक्सलवाद से प्रभावित राज्य के लातेहर जिले के चंदवा की चुनावी रैली में मोदी ने नक्सलियों से हिंसा छोड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि गौतम बुद्घ और महात्मा गांधी के देश में हिंसा का कोई स्थान नहीं है। हिंसा से किसीज का भला नहीं होता। समाज में उसका कोई स्थान नहीं है।

ब्लॉग पर दी विदेश दौरे की जानकारी

गुरुवार शाम दस दिनी विदेशी दौरे से लौटे प्रधानमंत्री मोदी ने शुक्रवार को ब्लॉग पर लिखा कि कालाधन विश्व शांति और सौहार्द को अस्थिर कर सकता है। मोदी ने कहा कि उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में आयोजित जी-20 देशों की बैठक में भी कालेधन का मुद्दा उठाया था।

इसमें भारत ने विश्व समुदाय के समक्ष कालेधन के अस्तित्व व उसे वापस लाने के मुद्दे पर विस्तार से चर्चा की। मोदी ने कहा कि विकसित देशों ने इस पर गौर किया है क्योंकि यह मुद्दा किसी देश विशेषष को नुकसान नहीं पहुंचाता है। मोदी ने कहा कि काला धन से आतंकवाद, मनी लांड्रिग और मादक पदार्थो का कारोबार फैलता है।

पढ़ें : मोदी के सपनों का झारखंड बनाएं : शाह

राजनाथ ने कहा, विकास चाहते हैं तो हिंसा छोड़ें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.