विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 28, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तीन देशों की यात्रा के बाद दिल्ली पहुंचे पीएम मोदी, सुषमा ने किया स्वागत

By Sanjeev TiwariEdited By:
Published: Wed, 28 Jun 2017 08:11 AM (IST)

एयरपोर्ट पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने उनका स्वागत किया। मंगलवार को पीएम मोदी ने नीदरलैंड के प्रधानमंत्री मार्क रुत्ते से बातचीत की।

तीन देशों की यात्रा के बाद दिल्ली पहुंचे पीएम मोदी, सुषमा ने किया स्वागत
तीन देशों की यात्रा के बाद दिल्ली पहुंचे पीएम मोदी, सुषमा ने किया स्वागत

नई दिल्ली(एएनअाई)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन देशों- पुर्तगाल, अमेरिका और नीदरलैंड का दौरा पूरा करने के बाद दिल्ली लौट आए हैं। एयरपोर्ट पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने उनका स्वागत किया। मंगलवार को पीएम मोदी ने नीदरलैंड के प्रधानमंत्री मार्क रुत्ते से बातचीत की।

उन्होंने यहां भारतीय समुदाय को भी संबोधित किया।प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्विटर पर लिखा, 'तीन देशों - पुर्तगाल, अमेरिका और नीदरलैंड में कई कार्यक्रमों के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के लिए रवाना हुए।' इससे पहले मोदी ने कहा कि भारत जल्द ही नीदरलैंड के पासपोर्ट धारकों को पांच साल का व्यापार एवं पर्यटक वीजा देने पर फैसला करेगा।

उन्होंने नीदरलैंड की एक दिन की अपनी यात्रा पूरी करने से ठीक पहले यहां भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए यह घोषणा की। नीदरलैंड में ब्रिटेन के बाद भारतीय मूल के लोगों की सबसे बड़ी आबादी है।

प्रधानमंत्री ने 'मोदी मोदी ' के नारे के बीच करीब 3,000 लोगों की सभा को संबोधित करते हुए अपने घंटे भर के भाषण में बैंकिंग, उर्जा, डिजिटलीकरण जैसे क्षेत्रों में अपनी सरकार द्वारा की गयी पहलों का उल्लेख किया और अंतरिक्ष, स्वास्थ्य सेवा तथा स्वच्छता जैसे क्षेत्रों में की गयी प्रगति के बारे में बात की।

यह भी पढ़ेंः डच नागरिकों को भारत देगा पांच साल का बिजनेस व टूरिस्ट वीजा: पीएम मोदी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।