विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 20, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पीएम ने 'मन की बात' के लिए सुझाव मांगे

By Test1 Test1Edited By:
Published: Tue, 20 Oct 2015 09:39 PM (IST)Updated: Tue, 20 Oct 2015 09:59 PM (IST)

प्रधानमंत्री मोदी ने रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के लिए लोगों से सुझाव मांगे हैं। प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के लिए लोगों से सुझाव मांगे हैं। प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा कि मन की बात के लिए लोग अपने सुझाव 'एमवाईजीओवी ओपन फोरम' पर भेज सकते हैं। इसके अलावा सुझाव टोल फ्री नंबर 1800-3000-7800 पर वॉयस मैसेज से भी भेज सकते हैं। इनमें से कुछ चुने हुए वॉयस मैसेज को कार्यक्रम में शामिल किया जाएगा। 'मन की बात' का 13वां संस्करण रविवार को दिन में 11 बजे आकाशवाणी से प्रसारित किया जाएगा। इसे आकाशवाणी के सभी केंद्र और दूरदर्शन चैनल प्रसारित करेंगे।

सावन एप पर 'मन की बात'

अब आप प्रधानमंत्री के 'मन की बात' को म्युजिक एप्लीकेशन सावन पर 24 भाषाओं में सुन सकते हैं। सावन के ग्लोबल चीफ ऑपरेटिंग आफिसर महेश नारायणन ने कहा, 'हम कार्यक्रम का लाइव प्रसारण नहीं करेंगे, पर हम उसी दिन इसे अपलोड कर देंगे। अभी सारे पुराने 12 एपिसोड लाइव हैं। अक्टूबर में होने वाले कार्यक्रम को भी लाइव किया जाएगा। यह सारे एपिसोड वैश्विक रूप से उपलब्ध होंगे।' कंपनी के अनुसार पीएम मोदी के कार्यक्रम के प्रसारण से सावन यूजर्स की संख्या में जहां बढ़ोतरी होगी वहीं इससे प्रधानमंत्री की पहुंच और ज्यादा लोगों तक हो जाएगी।

पिछली बार 'मन की बात' कार्यक्रम 20 सितंबर को हुआ था। हालांकि बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर विभिन्न राजनीतिक दलों ने चुनाव आयोग से इस पर रोक लगाने की मांग की थी।

पढ़े:'मन की बात' को प्रसारण की इजाजत से कांग्रेस हैरान