विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 19, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'मन की बात' को प्रसारण की इजाजत से कांग्रेस हैरान

By Murari sharanEdited By:
Published: Sat, 19 Sep 2015 09:33 PM (IST)Updated: Sat, 19 Sep 2015 09:45 PM (IST)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' को प्रसारण के लिए मिली निर्वाचन आयोग की अनुमति पर कांग्रेस ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' को प्रसारण के लिए मिली निर्वाचन आयोग की अनुमति पर कांग्रेस ने हैरानी जताई है। इसका प्रसारण रविवार को किया जाना है। बिहार चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों ने आयोग से इस पर रोक लगाने की मांग की थी।

कांग्रेस के कानूनी सेल के प्रभारी सचिव केसी मित्तल ने शनिवार को कहा, 'हमें हैरानी हो रही है कि सूचना-प्रसारण मंत्रालय के 15 सितंबर के अनुरोध पर आयोग ने मन की बात के प्रसारण की इजाजत दी।' मित्तल ने कहा कि हमारा प्रतिनिधिमंडल आयोग से 16 सितंबर को दोपहर बाद 2.40 पर मिला था।

तीन घंटे तक चली बातचीत के दौरान आयोग या किसी अन्य ने इस तरह के किसी अनुरोध की बात हमें नहीं बताई। इससे स्पष्ट है कि तब तक कोई अनुरोध नहीं किया गया था और यदि किया गया तो इसे छिपाने की क्या जरूरत थी?