विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 01, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भारत में तेजी से निवेश कर रही हैं रूसी कंपनियां: पीएम मोदी

By Sanjeev TiwariEdited By:
Published: Thu, 01 Jun 2017 08:52 AM (IST)Updated: Thu, 01 Jun 2017 08:56 PM (IST)

पीएम मोदी और रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने सेंट पीटर्सबर्ग ने सीईओ फोरम को संबोधित किया।

भारत में तेजी से निवेश कर रही हैं रूसी कंपनियां: पीएम मोदी
भारत में तेजी से निवेश कर रही हैं रूसी कंपनियां: पीएम मोदी

नई दिल्ली, एएनआई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने छह दिवसीय विदेश यात्रा के तीसरे चरण में गुरुवार को रूस पहुंचे। पीएम मोदी और रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने सेंट पीटर्सबर्ग ने सीईओ फोरम को संबोधित किया।पीएम मोदी ने फोरम को संबोधित करते हुए कहा कि समय-समय पर रूस हमारी तरफ रहा है। यहां तक कि व्यापार समुदाय भी दोनों को करीब लाने में मदद करता रहा है। बदलती दुनिया में व्यापार और वाणिज्य को अहम भूमिका निभानी है। रूस की कंपनियां भारत में व्यापार करने के लिए रूचि दिखा रही है। 

इससे पहले मोदी ने सेंट पीटर्सबर्ग स्थित पिस्कारियोवस्कोई स्मारक पहुंचकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। यह स्मारक द्वितीय विश्व युद्ध में लेनिनग्राद पर हमले के दौरान शहीद हुए सैनिकों की स्मृति में बनाया गया। 

अगले दिन वह सेंट पीटर्स बर्ग इंटरनेशनल इकोनॉमिक फोरम में भाग लेंगे। मोदी 2 व 3 जून को वे फ्रांस में रहेंगे। पेरिस में वह फ्रांस के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति इमैन्युएल मैक्रों से मुलाकात करेंगे। 

पीएम मोदी के इस यात्रा को भारत के सबसे बड़े न्यूक्लियर प्लांट कुडनकुलम के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सबकी निगाहें भारत के सबसे बड़े परमाणु उर्जा संयंत्र की अंतिम दो इकाइयों के लिए रूस की मदद से जुड़े करार पर हैं।

सोवियत संघ के समय से रूस के साथ रहे भारत के परंपरागत संबंध मॉस्को की चीन और पाकिस्तान के साथ बढ़ती आर्थिक और राजनीतिक साझेदारी से जटिल हो गए हैं। मोदी ने यहां पहुंचने के बाद ट्वीट किया कि ऐतिहासिक शहर सेंट पीटर्सबर्ग पहुंचा। उपयोगी यात्रा की उम्मीद करता हूं जिसका उद्देश्य भारत-रूस संबंधों को मजबूती प्रदान करना है।

यह भी पढ़ेंः स्पेन-भारत के बीच सात समझौतों पर करार, रूस पहुंचे मोदी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।