विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 04, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दाऊद समर्पण मामले में शरद पवार ने साधी चुप्पी

By Sudhir JhaEdited By:
Published: Mon, 04 May 2015 08:44 PM (IST)Updated: Mon, 04 May 2015 09:27 PM (IST)

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार ने अंडरव‌र्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के आत्मसमर्पण के मामले में कोई टिप्पणी ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार ने अंडरव‌र्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के आत्मसमर्पण के मामले में कोई टिप्पणी करने से इंकार किया है। दिल्ली पुलिस के पूर्व आयुक्त नीरज कुमार ने दावा किया था कि दाऊद आत्मसमर्पण करना चाहता था लेकिन तत्कालीन राज्य सरकार ने कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई। शरद पवार उस समय महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री थे।

पिछले दिनों एक साप्ताहिक समाचार पत्र ने कुमार के हवाले से लिखा था कि 1993 के मुंबई बम विस्फोट मामले का प्रमुख दोषी दाऊद आत्मसमर्पण करना चाहता था। दाऊद उनके संपर्क में था लेकिन सरकार की ओर से इस पर टालने वाला रवैया रहा। हालांकि बाद में बयान पर बवाल मचने के बाद नीरज कुमार ने ऐसे किसी दावे से इंकार कर दिया। साथ ही उन्होंने सरकार की भूमिका पर की गई टिप्पणी से भी पल्ला झाड़ लिया। औरंगाबाद में पत्रकारों द्वारा दाऊद मसले पर सवाल किए जाने पर तत्कालीन मुख्यमंत्री पवार ने कोई भी टिप्पणी नहीं की।

पढ़ेंः दाऊद के आत्मसमर्पण के बयान से पलटे पूर्व पुलिस कमिश्नर नीरज कुमार