विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 06, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पाटीदारों के जेल भरो आंदोलन के कारण मेहसाणा में धारा 144 लागू

By Sanjeev TiwariEdited By:
Published: Wed, 06 Apr 2016 05:53 AM (IST)Updated: Wed, 06 Apr 2016 06:52 AM (IST)

जिला मजिस्ट्रेट ने कानून व्यवस्था को बरकार रखने के लिए मेहसाणा में धारा 144 लागू कर दिया है।

News Article Hero Image

अहमदाबाद। राजद्रोह मामले में जेल में बंद हार्दिक पटेल व उसके साथियों को छुड़ाने तथा पाटीदार आरक्षण आंदोलन को गति देने के उदेश्य से सरदार पटेल ग्रुप (एसपीजी) ने प्रदेश में 17 अप्रैल से जेल भरो आंदोलन का ऐलान किया है। इस कारण जिला मजिस्ट्रेट ने कानून व्यवस्था को बरकार रखने के लिए मेहसाणा में धारा 144 लागू कर एक स्थल पर चार से अधिक व्यक्तियों के एकत्रित होने पर प्रतिबंध लगा दिया है।
सरदार पटेल ग्रुप ने एक बार फिर जेल भरो आंदोलन की घोषणा कर सरकार की नींद उड़ा दी है। पाटीदार सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर लोगों को एकत्रित करने जुट गए हैं। पाटीदारों द्वारा फेसबुक, व्हाट्सऐप सहित सोशल मीडिया से जेल भरो आंदोलन में हिस्सा लेने के लिए मेहसाणा में एकत्रित होने का आह्वान किया जा रहा है।
सरदार पटेल ग्रुप के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी पटेल ने कहा कि जेल भरो आंदोलन में शामिल होने के लिए अभी तक साढ़े पांच हजार पाटीदारों ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाया है। पाटीदारों ने 30 से अधिक लक्जरी बसों को बुक कर दिया है। हर रोज रजिस्ट्रेशन के लिए हजारों फोन आ रहे हैं। वहीं उत्तर गुजरात के गांवों में बैठकों का दौर शुरू हो गया है।
गौरतलब है कि हार्दिक पटेल की पाटीदार आरक्षण आंदोलन पास और लालजी की सरदार पटेल ग्रुप में विवाद पैदा हो गया है। दोनों अलग-अलग तरीके से आरक्षण के लिए सरकार का विरोध कर रहे हैं। दूसरी तरफ, आईबी और पुलिस के आला अफसरों द्वारा जेल भरो आंदोलन को असफल बनाने के तमाम प्रयास किए जा रहे हैं।