विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 14, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पेरिस हमला: फेसबुक और ट्विटर के जरिए मदद को भी सामने आए लोग, जानकारी की शेयर

By Kamal VermaEdited By:
Published: Sat, 14 Nov 2015 10:35 AM (IST)Updated: Sat, 14 Nov 2015 03:58 PM (IST)

फ्रांस की राजधानी पेरिस पर हुए सिलसिलेवार आतंकी हमलों के बाद सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी शेयर करने वालों की ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। फ्रांस की राजधानी पेरिस पर हुए सिलसिलेवार आतंकी हमलों के बाद सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी शेयर करने वालों की बाढ़ सी आ गई। इन हमलों के बाद ट्वीटर पर #ParisAttacks और #portouverte ट्रेंड करने लगा। इसके अलावा भी #porteouverte help me, #porteouverte need shelter, #porteouverte saint denis, #porteouverte rue, #porteouverte republique ट्रेंड कर रहा था। इन हमलों के बाद लोगों ने सोशल मीडिया की वेब साइट फेसबुक पर इसकी जानकारी शेयर की। फेसबुक के जरिए अपनों की जानकारी लेने वालों ने न सिर्फ वहां की ताजा की तस्वीरें साइट पर डालीं बल्कि कई अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी शेयर की।

ट्वीटर पर #Bataclan पर एक ने लोगों से उसके प्रेमी के बारे में जानकारी देने की अपील की जो वहां पर मौजूद था लेकिन काफी देर बाद में घर नहीं लौटा। उसने अपील करते हुए लिखा उसको वापस लाने में मेरी मदद करें प्लीज। अकेले यहां पर ही 82 लोगों की मौत हो गई है। ट्वीटर पर एक ने जानकारी शेयर करते हुए कहा है कि आतंकी के पास में एके 47 राइफल मौजूद थी और वह अंधाधुंध फायरिंग कर रहा था।

ट्वीटर पर ही #PorteOuverte में लोगों ने सभी से मदद की अपील करते हुए लिखा है कि वह मदद के लिए आगे आएं। #PorteOuverte का अर्थ है दरवाजा खोलो। इस हैशटैग पर हजारों की तादाद ने लोगों ने ट्वीट कर शेयर भी किया है। करीब 4,80000 बार री-ट्वीट किया गया। इसके अलावा #fusillade (shooting) को भी करीब 700,000 बार री-ट्वीट किया गया।

इन हमलों के बाद कुछ ने लोगों की मदद के लिए porteouverte.eu वेब साइट पर टेंपरेरी शेल्टर देने की बात कही। फेसबुक पर भी Paris Terror Attacks दिखाई दिया। इस पर लोगों से अपनी सकुशल होने की जानकारी पोस्ट करने को भी कहा गया।