विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 08, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कौन है विनोद कुमार?

By Edited By:
Published: Wed, 08 May 2013 09:59 AM (IST)Updated: Wed, 08 May 2013 10:08 AM (IST)

सरबजीत सिंह की मौत के बाद कड़ी सुरक्षा वाली कोट भलवाल जेल में पाकिस्तानी कैदी सनाउल्लाह भट्ट पर हमला करने ...और पढ़ें

News Article Hero Image

जम्मू, जागरण ब्यूरो। सरबजीत सिंह की मौत के बाद कड़ी सुरक्षा वाली कोट भलवाल जेल में पाकिस्तानी कैदी सनाउल्लाह भट्ट पर हमला करने वाला विनोद कुमार 15 गढ़वाल रेजिमेंट का जवान था। उसने वर्ष 2006 में लेह में अपने तीन साथियों को किसी बात पर गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया था।

उत्तराखंड में सिकू-पोढ़ी गढ़वाल के रहने वाले विनोद का सैन्य अदालत में कोर्ट मार्शल हुआ और वर्ष 2007 में उसे अपने तीन साथियों की मौत का जिम्मेदार ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई। इसके बाद से ही वह कोट भलवाल जेल में बंद था।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर