विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 01, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पाक के दुस्साहस का करारा जवाब, मारे गए 4 पाक रेंजर

By Bhupendra SinghEdited By:
Published: Thu, 01 Jan 2015 02:02 AM (IST)Updated: Thu, 01 Jan 2015 04:41 PM (IST)

साल के आखिरी दिन भी पाकिस्तान अपनी मंशा जताने से बाज नहीं आया। लेकिन उसे इस बार भी मुंह की ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। साल के आखिरी दिन भी पाकिस्तान अपनी मंशा जताने से बाज नहीं आया। लेकिन उसे इस बार भी मुंह की खानी पड़ी। बुधवार को जम्मू-कश्मीर के सांबा सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान की ओर से शुरू हुई फायरिंग में जहां बीएसएफ का एक जवान शहीद हुआ, वहीं भारत की ओर से ओर दिए गए जवाब में चार पाकिस्तानी रेंजर मारे गए। पाक के इस उल्लंघन पर बीएसफ ने कहा है कि यदि वह भारतीय सीमा पर गोलीबारी कर अशांति फैलाना चाहती है तो उसको अपने को होने वाले नुकसान के लिए तैयार रहना होगा। वहीं रक्षा मंत्री मनोहर पार्रिकर ने कहा है कि पाकिस्तान अभी तक कुछ नहीं सीखा है और नए वर्ष की शुरुआत में भी वह शांत नहीं रह सका और सीमा पर गोलीबारी की।

भारत की ओर से मिले मुंहतोड़ जवाब के बाद पाकिस्तान सेना ने पाक रेंजर्स के शव उठाने के लिए सफेद झंडा लहराया, जिसपर भारत ने फायरिंग रोक दी। रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने पड़ोसी के किसी भी दुस्साहस का दो गुनी ताकत से जवाब देने का सुरक्षा बलों को निर्देश दिया है।

इस बीच बीएसएफ डीजी डीके पाठक ने गुरुवार को सीमा के हालात के बारे में गृहमंत्री राजनाथ सिंह को जानकारी दी। पाकिस्तान ने सीमा पर फायरिंग शुरू करने की तोहमत भारत पर मढ़ी है। इस्लामाबाद में पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने भारत के उप उच्चायुक्त जेपी सिंह को बुलाकर सीमा पर हुई फायरिंग पर विरोध जताया। इससे पहले पाकिस्तान की ओर से बीते 24 घंटे में दूसरी बार युद्धविराम का उल्लंघन करते हुए फायरिंग की गई।

ताजा हमले में पाकिस्तानी रेंजर्स ने सीमा पर गश्त कर रही सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की टुकड़ी को निशाना बनाकर फायरिंग की गई थी। इस हमले में बीएसएफ जवान राम गोरिया शहीद हो गए जबकि एक अन्य घायल हो गया। इसके बाद मौके पर पहुंचे बीएसएफ (सीमा क्षेत्र) के महानिरीक्षक राकेश शर्मा ने हालात का जायजा लिया और जवानों को पाकिस्तानी हमले का करारा जवाब देने का निर्देश दिया। इसके बाद सांबा और कठुआ सेक्टरों में दोनों ओर से जमकर फायरिंग हुई। इसी फायरिंग के परिणामस्वरूप सांबा सेक्टर में चार पाकिस्तानी रेंजर्स के मारे जाने और कई के घायल होने की सूचना है।

सन 2014 में पाकिस्तान ने 550 बार से ज्यादा युद्धविराम का उल्लंघन करते हुए भारतीय इलाकों में फा यरिंग की। इस फायरिंग से जन और धन की भी हानि हुई। बीएसएफ ने बुधवार को इन संघर्षविराम उल्लंघन की रिपोर्ट केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह को सौंपी और ताजा फायरिंग के बारे में भी बताया। गृहमंत्री ने बीएसएफ के महानिदेशक को समुचित जवाबी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।