विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 16, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पाकिस्तान परस्तों को भारत में रहने का हक नहीं : योगी

By Murari sharanEdited By:
Published: Sun, 16 Nov 2014 07:25 PM (IST)Updated: Mon, 17 Nov 2014 07:26 AM (IST)

गोरखपुर से भाजपा सांसद योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि पाकिस्तान की तरफदारी करने वालों को भारत में रहने का ...और पढ़ें

News Article Hero Image

हरिद्वार [जागरण संवाददाता] गोरखपुर से भाजपा सांसद योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि पाकिस्तान की तरफदारी करने वालों को भारत में रहने का हक नहीं है। उन्होंने दावा किया कि जम्मू-कश्मीर में अगली सरकार भाजपा की बनेगी। उनके मुताबिक यदि उनकी पार्टी की सरकार बनी तो अनुच्छेद-370 पर भी विचार किया जा सकता है।

अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाले योगी आदित्यनाथ एक धार्मिक कार्यक्रम में शिरकत करने रविवार को हरिद्वार पहुंचे थे। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि कश्मीर में बाढ़ पीडि़तों की सहायता कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहसास करवा दिया कि वह किसी के विरोधी नहीं है। चीन को अविश्वसनीय देश करार देते हुए योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने चीन की हरकतों का कड़ा विरोध किया, जिससे उसकी सेना को पीछे हटना पड़ा।

उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों से हो रहे पलायन पर चिंता जताते हुए उन्होंने कहा कि यह राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा बड़ा मामला है। अगर पहाड़ खाली होंगे तो यह देश के सुरक्षा हित में नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस की नीतियों के कारण पलायन बढ़ा है।

पढ़ें: योगी आदित्यनाथ को चुनाव आयोग ने लगाई फटकार, मुकदमा