विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 11, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कुलभूषण पर सुषमा की चेतावनी के बाद शरीफ की धमकी, कहा- सेना है तैयार

By Rajesh KumarEdited By:
Published: Tue, 11 Apr 2017 03:57 PM (IST)Updated: Wed, 12 Apr 2017 11:19 AM (IST)

शरीफ का यह बयान कुलभूषण जाधव को जासूसी और इस्लामाबाद के खिलाफ युद्ध छेड़ने के आरोप में दी गई फांसी की सज़ा सुनाए जाने के एक दिन बाद आया है।

कुलभूषण पर सुषमा की चेतावनी के बाद शरीफ की धमकी, कहा- सेना है तैयार
कुलभूषण पर सुषमा की चेतावनी के बाद शरीफ की धमकी, कहा- सेना है तैयार

नई दिल्ली, जेएनएन। भारत के पूर्व नेवी ऑफिसर कुलभूषण जाधव को पाकिस्तान में कथित जासूसी के आरोप में वहां के मिलिट्री ट्रिब्यूनल कोर्ट की तरफ से सुनाई गई मौत की सज़ा के बाद दोनों देशों में तनातनी बढ़ती जा रही है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने मंगलवार को कहा कि किसी भी तरह की चुनौती से निपटने के लिए सेना पूरी तरह से सक्षम और तैयार है।

शरीफ का यह बयान कुलभूषण जाधव को जासूसी और इस्लामाबाद के खिलाफ युद्ध छेड़ने के आरोप में दी गई फांसी की सज़ा के एक दिन बाद आया है। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने कहा, “पाकिस्तान शांति प्रिय देश है। लेकिन, उसे कमजोरी के तौर पर नहीं लिया जाना चाहिए। विवाद की जगह सहयोग और अविश्वास की जगह साझा समृद्धि हमारी नीति रही है।”

यह भी पढ़ें: सुषमा की पाक को चेतावनी, 'कुलभूषण को फांसी हुई तो बिगड़ेंगे रिश्ते'

शरीफ ने यह बातें पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वाह इलाके के नौशेरा जिले के रिसालपुर सिटी में असगर खान पाकिस्तान एयर फोर्स एकेडमी में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कही। उन्होंने यह भी कहा कि वे सिर्फ अपने संप्रभुता की स्वतंत्रता की रक्षा करने के लिए बैठे नहीं रहेंगे।

भारत ने कुलभूषण जाधव पर दी पाकिस्तान को चेतावनी 

इससे पहले भारत ने कुलभूषण जाधव को पाकिस्तान में जासूसी के आरोप में सुनाई गई सज़ा-ए-मौत पर कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कहा कि अगर जाधव को फांसी दी जाती है तो भारत इसे एक सुनियोजत हत्या मानेगा और इस्लामाबाद को द्विपक्षीय रिश्तों पर पड़नेवाले असर के लिए तैयार रहना होगा।

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने सदन को संबोधित करते हुए कहा, "जाधव के खिलाफ जासूसी का कोई भी सबूत नहीं है। वह उस योजना का पीड़ित है जिसके तहत पूरी तरह बेनकाब हो चुके पाकिस्तान आतंकवाद के मुद्दे पर अलग-थलग पड़ने के बाद अंतर्राष्ट्रीय बिरादरी का ध्यान भटकाना चाहता है।" जबकि, लोकसभा में गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि जाधव को इंसाफ दिलाने के लिए सरकार सभी संभावित सभी कदम उठाएगी। जाधव मुद्दे पर इस्लामाबाद की कार्रवाई की कड़ी आलोचना करते हुए गृहमंत्री ने कहा कि पाकिस्तान ने न्याय और कानून की प्रक्रिया की पूरी तरह से अनदेखी की है।

यह भी पढ़ें: कुलभूषण जाधव को मिली फांसी की सजा को पाक मीडिया ने बताया 'अभूतपूर्व' निर्णय

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।