Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पाक सेना ने फिर की ताबड़तोड़ गोलीबारी

    By Edited By:
    Updated: Wed, 20 Aug 2014 10:40 PM (IST)

    भारत-पाक के बीच प्रस्तावित विदेश सचिव स्तरीय वार्ता रद होने के बावजूद पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा पर ...और पढ़ें

    Hero Image

    रजौरी, जासं। भारत-पाक के बीच प्रस्तावित विदेश सचिव स्तरीय वार्ता रद होने के बावजूद पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा पर फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए गोलीबारी की। इस दौरान पाकिस्तान ने दो बार आतंकियों की घुसपैठ करवाने का भी प्रयास किया, जिसे भारत ने नाकाम बना दिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मंगलवार देर रात पाक सेना ने पुंछ जिले के हमीरपुर सेक्टर में गोलीबारी शुरू कर दी। करीब एक घंटे लगातार गोलीबारी की आड़ में पाकिस्तान ने आतंकवादियों के दल को भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करवाने का प्रयास किया। इसपर भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई कर घुसपैठ को नाकाम बना दिया। इसके बाद आतंकी वापस भाग गए। पाकिस्तान इतने में ही नहीं माना। बुधवार सुबह भी पाकिस्तानी सैनिकों ने घुसपैठ करवाने के लिए भारतीय क्षेत्र में गोलीबारी की। भारतीय सेना ने जब जवाबी कार्रवाई की तो पाकिस्तानी बंदूकों के मुंह बंद हो गए।

    पाकिस्तान पिछले एक महीने से लगातार नियंत्रण रेखा से लेकर अंतरराष्ट्रीय सीमा पर घुसपैठ करवाने के लिए गोलीबारी कर रहा है। पाक सेना की हरकतों को देखते हुए सेना के वरिष्ठ अधिकारी पिछले कई दिनों से सीमा पर ही डेरा डाले हुए हैं।

    पढ़ें: जेटली का पाक को दो टूक जवाब, भारतीय सेना देगी मुंहतोड़ जवाब

    पढ़ें:12 घंटे की शांति के बाद जम्मू में फिर फायरिंग