12 घंटे की शांति के बाद जम्मू में फिर फायरिंग
जम्मू-कश्मीर के मेंढर के हमीरपुर में पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन किया है। सीमा पर 12 घंटे की शांति के बाद पाकिस्तानी सेना ने एक बार फिर गोलीबारी। एक अधिकारी ने बताया कि यहां बीती रात से ही फायरिंग हो रही है। भारतीय जवानों ने भी पाक की नापाक हरकत का मुंहतोड़ जवाब दिया है।
जम्मू। जम्मू-कश्मीर के मेंढर के हमीरपुर में पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन किया है। सीमा पर 12 घंटे की शांति के बाद पाकिस्तानी सेना ने एक बार फिर गोलीबारी। एक अधिकारी ने बताया कि यहां बीती रात से ही फायरिंग हो रही है। भारतीय जवानों ने भी पाक की नापाक हरकत का मुंहतोड़ जवाब दिया है।
रक्षा मामलों के प्रवक्ता कोलोनेल मनीष मेहता ने बताया कि बीती रात पाकिस्तानी सेना की ओर से हमारी चौकियों पर फायरिंग की गई। जबाव में हमारे जवानों ने भी फायरिंग की। उन्होंने बताया कि स्थानीय समय के अनुसार फायरिंग जम्मू के रजौरी जिले में मंगलवार रात 9 बजे से शुरू हुई और करीब 9.20 तक चलती रही। उन्होंने बताया कि फायरिंग में भारत की ओर से छोटे और स्वचालित हथियारों का इस्तेमाल किया गया। सूचना के अनुसार फायरिंग में भारत की ओर से किसी के भी मारे जाने की खबर नहीं है।
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पाकिस्तान को छद्म युद्ध से बाज आने की दो टूक चेतावनी के बाद पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान बौखला गया है और सीमा पर भारी गोलीबारी करके संघर्ष विराम का उल्लंघन कर रहा है। पाकिस्तान ने जम्मू के आरएसपुरा व बिश्नाह में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर छह भारतीय चौकियों और पुंछ व राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी की और मोर्टार शेल दागे, जो रिहायशी इलाकों में भी गिरे थे।
पढ़ें: मोदी की चेतावनी के बाद बौखलाया पाकिस्तान, सीमा पर भारी गोलीबारी
पढ़ें: जेटली का पाक को दो टूक जवाब, भारतीय सेना देगी मुंहतोड़ जवाब