विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 29, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

घुसपैठ करवाने के लिए पाक ने की गोलीबारी

By Edited By:
Published: Wed, 29 Jan 2014 09:08 PM (IST)Updated: Wed, 29 Jan 2014 09:14 PM (IST)

राजौरी [जासं]। पाक सेना ने बुधवार तड़के भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ करवाने के लिए पुंछ जिले की मेंढर तहसील के ...और पढ़ें

News Article Hero Image

राजौरी [जासं]। पाक सेना ने बुधवार तड़के भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ करवाने के लिए पुंछ जिले की मेंढर तहसील के बालाकोट सेक्टर में आधा घंटा तक गोलीबारी की। भारत की जवाबी कार्रवाई से पाकिस्तान को मुंह की खानी पड़ी।

सुबह करीब तीन बजे पाक सेना ने आतंकियों को भारतीय क्षेत्र की ओर रवाना करते हुए बालाकोट सेक्टर के तरकुंडी गाला में गोलीबारी शुरू कर दी। जैसे ही आतंकियों का दल सीमा के पास पहुंचा तो भारतीय सेना ने भी जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी। इसके बाद आतंकी वापस भाग गए लेनिक पाक सेना की गोलीबारी जारी रही। भारतीय सेना ने भी पाक सेना को मुंहतोड़ जवाब दिया।

पढ़ें : मोदी भी नहीं हटवा पाएंगे अनुच्छेद 370 : उमर

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर