विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 06, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हमले के बाद राजनेताओं का फूटा गुस्सा, जानिए, किसने क्या कहा

By Edited By:
Published: Tue, 06 Aug 2013 12:28 PM (IST)Updated: Tue, 06 Aug 2013 06:18 PM (IST)

जम्मू-कश्मीर के पुंछ क्षेत्र में पाक सेना द्वारा किए गए हमले पर पर शिव सेना के प्रवक्ता संजय राउत ने ...और पढ़ें

News Article Hero Image

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के पुंछ क्षेत्र में पाक सेना द्वारा किए गए हमले पर पर शिव सेना के प्रवक्ता संजय राउत ने अपनी तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जब तक पाक में घुसकर उनके पचास जवान को नहीं मारा जाएगा तब तक पाक को सीख नहीं मिलेगी। अपने पांच जवानों का बदला पचास पाकिस्तानी सेना को मारकर लिया जाना चाहिए।

पढ़ें : शहीद हो गए हमारे 5 जवान और पाक कर रहा हमले से इंकार

वहीं, केंद्रीय ऊर्जा मंत्री व नेशनल कांफ्रेंस के नेता फारुख अब्दुल्ला ने भी कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि अगर पाक अपने नापाक इरादों से बाज नहीं आता है तो भारतीय सेना भी अपना कंट्रोल खो देगी।

जानिए, हमले के बाद बड़े राजेताओं ने क्या कहा

गौरतलब है कि बीती रात पुंछ क्षेत्र के गुंडर में पाक सेना की ओर से हुई फायरिंग में पांच शहीद हो गए और एक अन्य घायल हो गए। इस हमले को लेकर सदन का माहौल भी गर्म हो गया।

पढ़ें : भारतीय सीमा पर पाक ने किया घात लगाकर हमला, पांच जवान शहीद

मामले को लेकर विपक्ष ने जमकर हंगामा किया और आरोप लगाया कि केंद्र सरकार सीमा की सुरक्षा करने में बिल्कुल नाकाम रही है। हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही दोपहर तक के लिए स्थगित कर दी गई है।

इससे पहले, लोकसभा में सपा के मुखिया मुलायम सिंह यादव ने कहा कि सरकार देश की सुरक्षा के मुद्दे पर नाकाम साबित हो रही है। सीमा पर पाक के हमले एक पर एक हुए जा रहे हैं, लेकिन सरकार हाथ पर हाथ धड़े बैठी है। उन्होंने केंद्र से सवाल किया है कि अब तक वह चीन और पाक की घुसपैठ को रोकने के लिए कड़े कदम क्यों नहीं उठा पा रही है। पूरी देश की सुरक्षा की जिम्मेदारी सरकार की है, लेकिन सरकार हल्के मिजाज से इन मामलों से निपट रही है। उन्होंने पड़ोसी मुल्क चीन और पाकिस्तान के इरादों को नापाक बताया है। उन्होंने सदन में केंद्र को आगाह करते हुए कहा कि अब वक्त आ गया है सरकार को पाक हमलों पर कड़ी कार्रवाई करनी होगी। उन्होंने कहा कि भारत को इन दोनों देशों से बचकर रहना होगा।

किसने क्या कहा :

-जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि पाक के इस हमले ने पाक के इरादों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ऐसे में पाक से रिश्ते सुधारना काफी मुश्किल है।

-भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद इस मामले पर केंद्र को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि केंद्र को सुरक्षा के मुद्दों को गंभीरता से लेना चाहिए।

-भाजपा के प्रवक्ता शहनवाज हुसैन ने कहा कि अब वक्त आ गया है जब गोली का जवाब गोली से देना होगा।

-नरेंद्र मोदी ने भी केंद्र पर जमकर हमला बोला। उन्होंने ट्वीट किया है कि केंद्र एक बार फिर सीमा पर सुरक्षा मुहैया कराने में नाकाम हो गई है।

-भाजपा नेता मुरली मनोहर जोशी ने भी इस हमले की जमकर निंदा करते हुए कहा कि इस हमले पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर