विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 28, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जानिए, पाक मीडिया की नजर में कैसी रही मोदी-शरीफ मुलाकात

By Edited By:
Published: Wed, 28 May 2014 02:48 PM (IST)Updated: Wed, 28 May 2014 02:49 PM (IST)

भारत और पाकिस्तान के बीच बातचीत को ज्यादातर पाकिस्तानी अखबारों ने सकारात्मक करार दिया है। उनका मानना है कि वाजपेयी ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच बातचीत को ज्यादातर पाकिस्तानी अखबारों ने सकारात्मक करार दिया है। उनका मानना है कि वाजपेयी सरकार की पहल के बाद दोनों देशों के बीच रिश्तों पर जमी धूल को हटाने की कोशिश शुरू हुई है, जो एक अच्छी शुरुआत है।

डेली टाइम्स ने नई दिल्ली में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का अपने भारतीय समकक्ष नरेंद्र मोदी से हुई बातचीत की खबर को लीड बनाया है। इसमें स्पष्ट तौर पर दोनों पक्षों द्वारा जारी किए गए बयान का उल्लेख किया गया है। इसमें भारत के विदेश मंत्रालय द्वारा दिए गए बयान में आतंकवाद, व्यापार और 26/11 मुंबई हमले मुद्दे उठाए जाने का जिक्र है। इसके साथ ही नई दिल्ली में शरीफ ने जो बयान दिए उसका भी उल्लेख किया गया। इसके साथ ही अखबार ने अपने संपादकीय में भारत-पाक के बातचीत को दक्षिण एशिया में शांतिपूर्ण तरक्की को सकारात्मक बताया है। लेकिन इसके साथ ही कश्मीर पर भाजपा के रवैये को लेकर बातचीत को किसी अंजाम तक न पहुंचने का शक भी जाहिर किया है।

वहीं एक अन्य प्रतिष्ठित अखबार डॉन ने लिखा है कि दोनों देशों को आगे बढ़ने के लिए और स्पष्टता के साथ एकसाथ आना होगा। इसके साथ ही यह भी लिखा है कि भारत द्वारा आतंकवाद के मुद्दे पर ज्यादा जोर देने से कहीं ऐसा न हो कि कई और मुद्दे दबकर रह जाएं। दोनों देशों के बीच कई लंबित मुद्दे हैं जिसे सुलझाने के लिए इच्छाशक्ति दिखाने की जरूरत है।

एक अन्य अखबार द न्यूज ने भारत-पाक वार्ता को नए अध्याय की शुरुआत करार दिया है। इसमें मोदी द्वारा शरीफ को निमंत्रण और उनका वहां जाना एक सराहनीय कदम है। ज्यादातर पाकिस्तानी आवाम चाहती है कि दोनों देशों के बीच संबंधों में सुधार हो। लेकिन इसके लिए हर स्तर पर सकारात्मक कदम उठाए जाने की जरूरत है।

पढ़ें : नवाज को नमो की खरी-खरी, हिंसा पर लगाम जरूरी

पढ़ें : सुषमा स्वराज ने संभाला कार्यभार, कहा-भारत-पाक के बीच सफल रही वार्ता

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।