विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 03, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चीनी मदद से पाक गुलाम कश्मीर में बना रहा छह बांध

By Ravindra Pratap SingEdited By:
Published: Thu, 03 Aug 2017 08:23 PM (IST)Updated: Fri, 04 Aug 2017 07:41 AM (IST)

विदेश राज्य मंत्री वीके सिंह ने गुरुवार को अपने लिखित जवाब में कहा कि इस मामले में भारत की स्पष्ट और निरंतर यही स्थिति है

चीनी मदद से पाक गुलाम कश्मीर में बना रहा छह बांध
चीनी मदद से पाक गुलाम कश्मीर में बना रहा छह बांध

नई दिल्ली, प्रेट्र। सरकार ने राज्यसभा में बताया कि पाकिस्तान चीन की मदद से पाकिस्तानी कब्जे वाले गुलाम कश्मीर में सिंधु नदी पर छह बांध बना रहा है। भारत ने पाकिस्तान और चीन दोनों देशों से इसका कड़ा विरोध करते हुए कहा कि यह उसकी संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का उल्लंघन है।

विदेश राज्य मंत्री वीके सिंह ने गुरुवार को अपने लिखित जवाब में कहा कि इस मामले में भारत की स्पष्ट और निरंतर यही स्थिति है कि पाकिस्तान ने भारत के इन क्षेत्रों पर अवैध रूप से कब्जा कर रखा है। यह भारत की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का उल्लंघन है। इसीलिये हमने पाकिस्तान और चीन दोनों से ही इस पर अपना विरोध दर्ज करते हुए अपनी स्थिति स्पष्ट की है। सरकार अपनी स्थिति पर कायम रहेगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।