विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 13, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पाक उच्चायुक्त ने भारत के दावे को खारिज किया,कहा-नहीं हुई सर्जिकल स्ट्राइक

By Sachin BajpaiEdited By:
Published: Thu, 13 Oct 2016 03:48 AM (IST)Updated: Thu, 13 Oct 2016 08:43 AM (IST)

पाक उच्चायुक्त अब्दुल बासित ने कहा कि अगर ऐसा हुआ होता तो पाकिस्तान चुप न बैठता बल्कि भारत की कार्रवाई का मुंहतोड़ जवाब देता।

News Article Hero Image

नई दिल्ली, जेएनएन । पाकिस्तान के उच्चायुक्त अब्दुल बासित ने पीओके में भारत द्वारा की गई सर्जिकल स्ट्राइक को सिरे से खारिज किया है। यही नहीं बासित ने कहा कि अगर ऐसा हुआ होता तो पाकिस्तान चुप न बैठता बल्कि भारत की कार्रवाई का मुंहतोड़ जवाब देता। बुधवार को उन्होंने ये बातें एक निजी चैनल से बातचीत के दौरान कही।

'भारत ने सर्जिकल स्ट्राइक नहीं की'

इसके अलावा बासित का कहना था कि भारत के पास सर्जिकल स्ट्राइक का वीडियो होने की बात भी गलत है। यह भारत की ओर से की गई एक मनगढंत बात है। बासित ने कहा, कोई सर्जिकल स्ट्राइक नहीं हुई। 29 सितंबर को एलओसी पर भारत की तरफ से सीज फायर का उल्लंघन हुआ है, जिसमें पाकिस्तान के दो जवान शहीद हुए। जिसके बाद पाकिस्तान ने भारत की गोलीबारी का तत्काल जवाब दिया।' बासित ने कहा कि अगर सर्जिकल स्ट्राइक हुई होती तो हम इसका करारा जवाब देते।

भारत के समर्थन में आया अमेरिका,सर्जिकल स्ट्राइक को सही ठहराया

बासित ने इस मामले पर पाकिस्तान की प्रख्यात रक्षा विशेषज्ञ आएशा सिद्दीकी के आर्टिकल को भी निराधार बताया, जिसमें उन्होंने जिक्र किया था कि भारत ने 29 सितंबर को पीओके में घुसकर 5-6 आतंकियों को मार गिराया और इस कार्रवाई में 3-4 जवान भी घायल हो गए। बासित ने कहा कि उन्हें नहीं मालूम कि वे किस आधार पर ये बातें कह रही हैं।

सर्जिकल स्ट्राइक पर रक्षा मंत्री का बयान, इसका श्रेय सेना अौर 127 करोड़ जनता को