विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 18, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पुंछ से लेकर छंब सीमा तक पाक सेना ने तैनात किए अपने विशेष कमांडो

By Atul GuptaEdited By:
Published: Tue, 18 Oct 2016 04:26 PM (IST)Updated: Tue, 18 Oct 2016 04:53 PM (IST)

पाक के एसएसजी कमांडो सीमा पार से भारतीय सेना के जवानों पर किसी भी समय कोई भी बड़ा हमला कर सकते है।

News Article Hero Image

राजौरी, गगन कोहली। पाक सेना सीमा पार युद्ध की तैयार में दिन रात जुटी हुई है। पाक सेना ने पहले सीमा पर अपने जवानों की संख्या बढ़ाई और फिर तोपों को तैनात किया। इसके बाद पाक सेना ने अब अपने विशेष कमांडो एसएसजी को पुंछ से लेकर छंब तक तैनात कर दिया है। जिस तरह से भारत के पास एनएसजी कमांडों से उसी तरह से पाक के पास एसएसजी यानी स्पेशल सर्विस ग्रुप है। पाकिस्तान के पास एसएसजी की 9 बटालियन है और हर बटालियन में सात सौ के करीब जवान है।

पाक सेना ने अब इन जवानों को एलओसी भी तैनात करने का कार्य शुरू कर दिया है। सूत्रों की माने तो यह एसएसजी कमांडों पुंछ से लेकर अखनुर के छंब तक पाक सेना सीमा पर तैनात कर दिए है। यह कामंडो किसी भी बड़ी कार्रवाई को अंजाम देने में पूरी तरह से सक्षम है। मौजूदा समय में पाक सेना ने सीमा पर अपनी हर पोस्ट में दो से तीन एसएसजी कमांडों तैनात करने के साथ साथ सीमा पर सैन्य शिविरों में भी इन कामांडो को भेज दिया गया है। पाक सेना ने सर्जिकल स्ट्राइक के बाद अपने क्षेत्र में काफी हलचल शुरू कर दी है। अब इन कमांडो को सीमा पर भेजा गया है ताकि यह किसी बड़ी कार्रवाई को अंजाम देकर सर्जिकल स्ट्राइक का बदला ले सके।

सुरक्षा एजेंसियों ने सीमा पार से जो संदेश पकड़े है उनमें भी यह साफ होता है कि एसएसजी कमांडो को बार बार कुछ करने के निर्देश जारी किए जा रहे है। सूत्रों का यह भी कहना है कि 1971 में जब भारत पाक के बीच युद्ध हुआ तो उस समय इन कमांडो ने युद्ध में भाग लिया था। उस समय पाक के पूर्व सैन्य अध्यक्ष परवेज मुशर्रफ एक कंपनी के कमांडर थे और बाद में वह एसएसजी के मुखिया भी रहे। इतना ही नहीं है कारगिल युद्ध के दौरान भी एसएसजी कमांडो ने पाक सेना के जवानों की हर संभव मदद की थी।

कई देशों के कमांडो के करते है युद्ध अभ्यास

पाक सेना के एसएसजी कमांडो समय समय पर कई देशों की सेनाओं के कमांडो के साथ युद्ध अभ्यास करते है और किसी भी बड़ी कार्रवाई को अंजाम देने में पूरी तरह से समक्ष माने जाते है। पाक सेना ने इन कमांडो को खास मकस्द के लिए ही सीमा पर तैनात किया है।

सीमा पार से यह कमांडो कर सकते है कोई भी बड़ा हमला

पाक के एसएसजी कमांडो सीमा पार से भारतीय सेना के जवानों पर किसी भी समय कोई भी बड़ा हमला कर सकते है। इतना ही नहीं जिस तरह से भारतीय सेना ने सीमा पार करके सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम दिया था। ठीक उसी तरह से पाक सेना के यह कमांडो भी सीमा पार करके भारतीय सेना के जवानों को नुकसान पहुंचा सकते है।

अति आधुनिक हथियारों से लैस से एसएसजी कमांडो

पाक सेना के एसएसजी कमांडो अति आधुनिक हथियारों से पूरी तरह से लैस है। इन कमांडो के पास एम 4 कार्बाइन, एम 16 कार्बाइन, स्नाइपर राइफल रेंज मास्टर, कार्नर शाट गन, एंटी टैंक ग्रेनेड लांचर आदि अति आधुनिक हथियारों से लैस है पाक के यह एसएसजी कमांडो।

बड़ी कार्रवाई की तैयारी में पाक सेना

पाक सेना ने सीमा पर पुंछ से लेकर छंब सेक्टर तक एसएसजी कमांडो को तैनात दिया है। इसका एक ही मकस्द है कि पाक सेना व सरकार सीमा के पार भारतीय सेना के जवानों के ऊपर किसी बड़ी कार्रवाई की तैयारी में है।

पढ़ें- द. कश्मीर की अल्पसंख्यक बस्ती में आतंकियों ने किया हमला, बढ़ायी गई सुरक्षा