विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 03, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पादरी ने किया किशोरी से दुष्कर्म, जबरन गर्भपात भी कराया

By Edited By:
Published: Mon, 03 Jun 2013 08:47 PM (IST)Updated: Mon, 03 Jun 2013 08:57 PM (IST)

शादी का झांसा देकर एक पादरी द्वारा एक किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी ने पीड़िता ...और पढ़ें

News Article Hero Image

ठाणे। शादी का झांसा देकर एक पादरी द्वारा एक किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी ने पीड़िता का जबरन गर्भपात भी करा दिया। इसके बाद उसे यह धमकी दी कि यदि इस बारे में किसी को बताया तो वह उसके आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर डाल देगा।

पुलिस ने बताया,'शहर के पेरिरा नगर की निवासिनी किशोरी के बिजूमन केएल (32) से शारीरिक संबंध थे। जब वह गर्भवती हो गई तो बिजूमन शादी के वादे से मुकर गया।' पीड़िता ने सितंबर 2012 से बिजूमन के साथ संबंधों की बात स्वीकार की है। किशोरी के मुताबिक आरोपी ने चर्च के पास स्थित अपने घर पर उसे बुलाया और कुछ पीने को दिया। बेसुध होने पर उसने दुष्कर्म किया। किशोरी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर