विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 30, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भारतीय सेना की जबरदस्त उपलब्धि, इस साल मार गिराए 200 आतंकी

By Manish NegiEdited By:
Published: Thu, 30 Nov 2017 04:54 PM (IST)Updated: Thu, 30 Nov 2017 05:25 PM (IST)

बडगाम और सोपोर में हुई मुठभेड़ में सेना ने 5 आतंकियों को मार गिराया है। इसके साथ ही इस साल ...और पढ़ें

भारतीय सेना की जबरदस्त उपलब्धि, इस साल मार गिराए 200 आतंकी
भारतीय सेना की जबरदस्त उपलब्धि, इस साल मार गिराए 200 आतंकी

श्रीनगर, पीटीआई। जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ लगातार ऑपरेशन चला रही सेना को गुरुवार को बड़ी सफलता हाथ लगी। बडगाम और सोपोर में हुई मुठभेड़ में सेना ने 5 आतंकियों को मार गिराया है। इसके साथ ही इस साल आतंकियों की मौत का आंकड़ा 200 के पार पहुंच गया है।

डीजीपी एसपी वैद्य ने बताया कि जम्मू-कश्मीर पुलिस, भारतीय सेना, सीआरपीएफ के सामूहिक प्रयास से इस साल 200 से ज्यादा आतंकियों को मार गिराया गया।

दो अलग-अलग मुठभेड़ में 5 आतंकी ढेर

सुरक्षाबलों ने मुस्तैदी दिखाते हुए गुरुवार को कश्मीर के बडगाम और सोपोर में दो अलग-अलग मुठभेड़ों में पांच आतंकियों को मार गिराया। इन दोनों मुठभेड़ों में दो सुरक्षाकर्मी भी जख्मी हो गए, जबकि आतंकियों के समर्थन में हिंसा पर उतरी भीड़ पर काबू पाने के लिए पुलिस के बल प्रयोग में तीन लोग जख्मी हुए।

यह भी पढ़ें: जम्मू कश्मीरः सेना को मिली बड़ी कामयाबी, पांच आतंकी ढेर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।