विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 22, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बोरिया बिस्तर समेट मुंबई रवाना हुए शिंदे

By Edited By:
Published: Thu, 22 May 2014 01:20 AM (IST)Updated: Thu, 22 May 2014 03:17 AM (IST)

निवर्तमान केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे बोरिया बिस्तर बांधकर बुधवार को मुंबई के लिए रवाना हो गए। अपने सरकारी ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। निवर्तमान केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे बोरिया बिस्तर बांधकर बुधवार को मुंबई के लिए रवाना हो गए। अपने सरकारी आवास को खाली करने वाले शिंदे संप्रग सरकार के संभवत: पहले मंत्री बन गए हैं।

लोकसभा चुनाव में शिंदे को महाराष्ट्र के सोलापुर से हार का सामना करना पड़ा है। चुनाव हारने वाले मंत्री या सांसदों को एक माह के भीतर सरकारी आवास को छोड़ना पड़ता है। बताया जा रहा है कि चुनाव हारने के बाद शिंदे ने कृष्णा मेनन मार्ग पर स्थित सरकारी बंगले पर अपने सामान की पैकिंग शुरू करवा दी थी। शिंदे का कहना है कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा देने के बाद भी उन्होंने मुंबई स्थित अपने सरकारी बंगले को कुछ दिनों के भीतर ही छोड़ दिया था। निवर्तमान प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी 26 मई को सात रेसकोर्स स्थित पीएम आवास को छोड़कर 3 मोतीलाल नेहरू मार्ग स्थित अपने नए बंगले में शिफ्ट हो जाएंगे।

पढ़े: जासूसी करने वाला न बने प्रधानमंत्री: शिंदे

मोदी के 'शहजादा' बोलने से शिंदे नाराज