विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 23, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मोदी के 'शहजादा' बोलने से शिंदे नाराज

By Edited By:
Published: Wed, 23 Apr 2014 02:24 AM (GMT+05:30)Updated: Wed, 23 Apr 2014 07:42 AM (GMT+05:30)

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और उनके बहनोई रॉबर्ट वाड्रा पर भाजपा के निजी हमलों से केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और उनके बहनोई रॉबर्ट वाड्रा पर भाजपा के निजी हमलों से केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे बेहद नाराज हैं। शिंदे ने भाजपा के पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी को नसीहत देते हुए कहा कि उन्हें निजी हमलों के बजाय राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर बात करनी चाहिए।

मोदी द्वारा लगातार अपनी चुनावी रैलियों में राहुल को 'शहजादा' पुकारे जाने पर शिंदे ने नाराजगी जताते हुए कहा, मोदी बार-बार राहुल को शहजादा जैसे शब्द से क्यों संबोधित कर रहे हैं? वह कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर निजी हमले क्यों कर रहे हैं? उन्हें अन्य मसलों पर बात करनी चाहिए। शिंदे से पहले कांग्रेस भी राहुल को 'शहजादा' कहे जाने पर एतराज जता चुकी है, लेकिन मोदी अमूमन अपनी सभी रैलियों में इस शब्द का इस्तेमाल कर रहे हैं।

पढ़ें : मोदी ने कांग्रेस को फिर बताया 'खूनी पंजा'