विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 08, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कन्हैया व चर्च पर हमले के मुद्दे पर लोकसभा में विपक्ष का स्थगन प्रस्ताव

By Sachin BajpaiEdited By:
Published: Tue, 08 Mar 2016 10:36 AM (IST)Updated: Tue, 08 Mar 2016 11:48 AM (IST)

संसद के बजट सत्र में सरकार विपक्ष के सहयोग की आस में है। वहीं मंगलवार को विपक्ष ने रायपुर में ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली । संसद के बजट सत्र में सरकार विपक्ष के सहयोग की आस में है। वहीं मंगलवार को विपक्ष ने रायपुर में एक चर्च पर हुए हमले अौर कन्हैया कुमार मामले में स्थगन प्रस्ताव दिया है।

संसदीय कार्य मंत्री वेंकैया नायडू ने विपक्ष से अपील किया कि लंबित विधेयकों को पास करने में सहयोग दें।

नायडू ने कहा कि ये बिल किसान, गरीब व महिलाओं के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। दूसरी तरफ वित्त मंत्री अरुण जेटली ईपीएफ पर लगाए गए टैक्स के फैसले को वापस लेने की घोषणा कर सकते हैं। आम बजट में ईपीएफ पर टैक्स लगाने को लेकर सरकार को चौतरफा विरोध का सामना करना पड़ा था।

सरकारें आती-जाती रहती हैं, हमें मिलकर देश की भलाई के लिए काम करना है'

इससे पहले हाल ही में रायपुर के एक चर्च पर हुए हमले को लेकर कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव दिया है। वहीं सीपीएम ने कन्हैया कुमार को मिल रही धमकी के मुद्दे पर लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव दिया है।

क्या है कन्हैया का मामला

जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय परिसर के अंदर 9 फरवरी को एक कथित राष्ट्रविरोधी कार्यक्रम के संबंध में देशद्रोह और आपराधिक साजिश के मामले में जेएनयू छात्र संघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार को हिरासत में लिया गया था। पटियाला हाउसकोर्ट में पेशी के दौरान कन्हैया कुमार पर हमला भी हुअा था। बाद में कोर्ट से कुछ हिदायत के साथ जमानत मिल गई है। जिसके चलते सीपीएम समते कई दलों ने सुरक्षा देने की मांग उठाई थी।

मोदी राजनीति से उबरे नहीं: कांग्रेस

चर्च पर हमले का मामला

छत्तीसगढ़ के रायपुर के कामरडीह इलाके में 6 मार्च को एक चर्च में प्रार्थना के दौरान कुछ लोगों ने हमला कर तोडफ़ोड़ की थी। हमले में कई लोग घायल हुए थे। इस मामले में छत्तीसगढ़ नागरिक संयुक्त संघर्ष समिति ने रायपुर में एक रैली निकाल पर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और अभियुक्तों की गिरफ़्तारी की मांग की है।