विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 19, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सर्वे: विधानसभा चुनावों में बीजेपी की जय जय!

By Edited By:
Published: Thu, 19 Sep 2013 04:42 AM (IST)Updated: Thu, 19 Sep 2013 08:54 AM (IST)

दो न्यूज चैनलों द्वारा कराए सर्वे पर यकीन करें तो विधानसभा चुनावों में भाजपा का बोलबाला होगा वहीं कांग्रेस का ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। दो न्यूज चैनलों द्वारा कराए सर्वे पर यकीन करें तो विधानसभा चुनावों में भाजपा का बोलबाला होगा वहीं कांग्रेस का डिब्बा गोल होने वाला है। सर्वे के मुताबिक सिर्फ दिल्ली में कांग्रेस की स्थिति थोड़ी बेहतर है। यहां अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी भाजपा की जीत की राह में रोड़ा बन रही है।

पढ़ें: जागरण पोल: 89 फीसद लोगों ने मोदी को पीएम पद का हकदार माना

सर्वे के मुताबिक, दिल्ली में न कांग्रेस दोबारा सरकार बनाने की स्थिति में होगी और न भाजपा बहुमत हासिल कर पाएगी। कम सीटें लाकर भी केजरीवाल के हाथों में सत्ता की चाबी होगी। मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में भाजपा हैटट्रिक लगाने जा रही है। इसके अलावा राजस्थान में कांग्रेस की गहलोत सरकार हारेगी और भाजपा सत्ता में लौटेगी।

सर्वे के मुताबिक, 2013 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 29 सीटें मिलने की संभावना है, वहीं भाजपा 30 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी होगी। पहली बार चुनाव मैदान में किस्मत आजमाने जा रही अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी को 7 सीटें मिलने का अनुमान है। यहां केजरीवाल किंग मेकर की भूमिका निभाएंगे।

मध्यप्रदेश में भाजपा की लगेगी हैटट्रिक:

सर्वे के मुताबिक, मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान हैटट्रिक लगाएंगे। कांग्रेस को 2008 के मुकाबले 13 सीटों के फायदे का अनुमान है, लेकिन भाजपा आसानी से बहुमत हासिल करने में कामयाब रहेगी। सर्वे के मुताबिक, 2013 चुनाव में कांग्रेस को 84, भाजपा को 130, बसपा को 5 और अन्य को 5 सीटें मिलेंगी। 2008 में कांग्रेस को 71, भाजपा को 143, बसपा को 9 और अन्य को 11 सीटें मिली थीं।

छत्तीसगढ़ में रमन की भी लगेगी हैटट्रिक:

सर्वे के अनुसार, छत्तीसगढ़ में भी एक बार फिर भाजपा, कांग्रेस पर भारी है और 2013 चुनाव में भी रमन सिंह की सरकार बनेगी। कांग्रेस को 40, भाजपा को 47, बसपा को 2 और अन्य को 1 सीट मिलने की संभावना हैं।

राजस्थान में भाजपा की होगी वापसी:

सर्वे में राजस्थान में भाजपा द्वारा 118 सीटें जीतने का अनुमान जताया गया है। सर्वे में कांग्रेस को 64, बसपा को 3 और अन्य को 15 सीट मिलने का अनुमान है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।