विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 10, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्याज ने गिरा दी जान की कीमत

By Edited By:
Published: Thu, 10 Oct 2013 10:19 PM (IST)Updated: Fri, 11 Oct 2013 06:43 AM (IST)

कोडरमा [जासं]। आसमान पर पहुंचे प्याज के भाव ने उसे इतना कीमती बना दिया कि लोगों की नीयत गिर गई। ...और पढ़ें

News Article Hero Image

कोडरमा [जासं]। आसमान पर पहुंचे प्याज के भाव ने उसे इतना कीमती बना दिया कि लोगों की नीयत गिर गई। दुर्घटना के बाद सड़क पर कराहते राहगीर को बचाने की बजाए लोग ट्रक से गिरे प्याज लूटते रहे। थोड़ी देर तड़पकर आखिर राहगीर ने दम तोड़ दिया। घटना झारखंड के कोडरमा जिले की है।

लक्खीबाग के पास गुरुवार सुबह रांची-पटना मार्ग पर टेंपो से टकरा कर प्याज से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। दुर्घटना में टेंपो के नीचे एक राहगीर दब गया। वह कराहते हुए जान बचाने की गुहार लगाता रहा, लेकिन स्थानीय लोगों ने उसकी चीख को अनसुना कर दिया। वे सड़क पर बिखरे प्याज को लूटते रहे। सड़क से गुजर रहे वाहन भी दुर्घटना स्थल पर रुकते लेकिन प्याज भरने के लिए। वाहन चालक प्याज के बोरों को अपने वाहन में डालते और निकल जाते। आखिर कुछ लोगों का ध्यान घायल की ओर गया। उसे टेंपो के नीचे से निकालकर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। उसकी पहचान बदडीह, कोडरमा निवासी प्रकाश कुमार सिन्हा [55] के रूप में हुई। मौके पर पहुंची पुलिस बची प्याज की बोरियों को थाने ले गई। स्थानीय लोगों से भी लूटे गए प्याज का कुछ हिस्सा ही वापस पा सकी।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर