विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 21, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नियंत्रण रेखा पर गोलाबारी में जवान शहीद, नौ घायल

By Gunateet OjhaEdited By:
Published: Mon, 21 Nov 2016 12:02 AM (IST)Updated: Mon, 21 Nov 2016 08:31 PM (IST)

राजौरी सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से की जा रही भारी फायरिंग में एक जवान शहीद हो गया जबकि चार भारतीय जवान घायल हो गए हैं।

News Article Hero Image

जागरण न्यूज नेटवर्क, राजौरी/पुंछ। पाक सेना ने सोमवार को पुंछ व राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा पर भारतीय चौकियों व रिहायशी क्षेत्रों में भारी गोलाबारी की। इसमें सीमा सुरक्षा बल का एक जवान शहीद गया और सेना व बीएसएफ के आठ जवानों समेत नौ लोग घायल हो गए।

पाक गोलाबारी में सीमा के आसपास रहने वाले लोगों के घरों को काफी नुकसान पहुंचा है और कई मवेशी भी मारे जा चुके हैं। वहीं भारतीय सेना ने भी पाकिस्तान को मुंह तोड़ जवाब दिया। रविवार रात से जारी गोलाबारी सोमवार देर रात तक जारी रही।

पाक गोलाबारी में शहीद बीएसएफ जवान की पहचान 163वीं बटालियन के हेड कांस्टेबल राय ¨सह निवासी खेड़ी सांपला, रोहतक, हरियाणा के रूप में हुई है। गंभीर सेक्टर में ही बीएसएफ की 163वीं बटालियन के कांस्टेबल बाला मुर्गन वी, कांस्टेबल गोवींद राज, कांस्टेबल सुमित रैणा व कांस्टेबल सुमन दास घायल हो गए। रविवार रात सेना के चार जवानों के साथ ग्रामीण अब्दुल अजीज निवासी डराना भी घायल हुआ था।

झारखंड में समर्पण करने वाले नक्सलियों पर तीन करोड़ खर्च

पाकिस्तान ने रविवार रात पहले राजौरी जिले के गंभीर, नौशहरा, झंगड़, कलसियां, कलाल सेक्टर में गोलाबारी शुरू की। भारत ने जब इसका जवाब दिया तो सीमा पार से पुंछ के बालाकोट, मेंढर, बलनोई, कृष्णा घाटी सेक्टर में भी गोलाबारी शुरू हो गई। पाक गोलाबारी से सीमांत क्षेत्रों में दहशत का माहौल है।

मेंढर में स्कूल बंद, टी-वन परीक्षाएं की स्थगित :एसडीएम

मेंढर (पुंछ) ठाकुर शेर सिंह ने पाक गोलाबारी को देखते हुए सीमावर्ती क्षेत्र बरूटी, सरूती, सवाला, पंजनी, धराटी, बसुनी, संडोट, बेहरोट, लंजोट, बसुनी, पतरी आदि क्षेत्रों में सभी सरकारी व निजी स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी कर दिया है। इन क्षेत्रों में जिन सरकारी व निजी स्कूलों में टी-वन परीक्षाएं चल रही थीं, उन्हें भी स्थगित कर दिया गया है।
साब्जियां सेक्टर में घुसपैठ का प्रयास
पुंछ के साब्जियां के मखेयारी सेक्टर में सुबह पांच से छह आतंकियों ने भारतीय क्षेत्र में घुसने का प्रयास किया। सीमा पर तैनात जवानों ने आतंकियों को ललकारा तो उन्होंने गोलाबारी शुरू कर दी। भारतीय सेना ने भी जवाबी कार्रवाई की तो आतंकी वापस भाग गए। इसके बाद सीमा पर सेना ने बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।

कहां-कहां हो रही गोलाबारी

राजौरी : गंभीर, नौशहरा, झंगड़, कलसियां, कलाल सेक्टर

पुंछ : बालाकोट, मेंढर, बलनोई, कृष्णा घाटी सेक्टर

पुलवामा में आतंकी रईस के जनाजे पर लहराए गए पाक झंडे

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।