विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 30, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पहले सांसद बनें फिर पीएम बनने का सपना देखें मुलायम : बेनी

By Edited By:
Published: Wed, 30 Apr 2014 05:24 PM (IST)Updated: Wed, 30 Apr 2014 05:26 PM (IST)

केंद्रीय मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा का समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो मुलायम सिंह पर हमला जारी है। आज बाराबंकी में मतदान ...और पढ़ें

News Article Hero Image

लखनऊ। केंद्रीय मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा का समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो मुलायम सिंह पर हमला जारी है। आज बाराबंकी में मतदान के बाद उन्होंने कहा कि देश में फिर से यूपीए की सरकार बनेगी।

बेनी ने कहा कि नेताजी पीएम बनने का सपना देख रहे हैं पहले सांसद तो बन जाएं। उन्होंने कहा कि सिर्फ कांग्रेस ही भाजपा के साथ लड़ाई में है। सपा तथा बसपा का तो कुछ पता ही नहीं है। इस बार सपा को चार सीट भी मिल जाए तो उनकी उपलब्धि होगी।

बयानबाजी के लिए निर्वाचन आयोग की चेतावनी झेल चुके बेनी प्रसाद वर्मा ने सिरौली गौसपुर में अपना मत डालने के बाद पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव बेकार में इतनी मेहनत कर रही हैं। देश में फिर से संप्रग की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि किसी थर्ड या फोर फ्रंट की सरकार नहीं बनेगी। उन्होंने कहा कि नेताजी प्रधानमंत्र बनने का सपना देख रहे हैं। अरे पहले एमपी तो बनें फिर पीएम बनने की सोचें। उन्होंने कहा कि हो सकता है गलती से मुलायम सिंह मैनपुरी से चुनाव जीत भी जाएं लेकिन आजमगढ़ से उनका चुनाव जीतना नामुमकिन है। उन्होंने कहा कि इस बार सपा को उत्तर प्रदेश में चार सीटें मिलेंगी, सात या आठ सीट बीएसपी को भी मिल सकती है।

बेनी प्रसाद वर्मा से कहा गया कि उनका गढ़ होने के बाद भी बाराबंकी में पीएल पुनिया को जीतने के लिए जूझना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि यहां पर भी कांग्रेस को जीत मिलेगी। बाराबंकी से सांसद पीएल पुनिया से उनके तल्ख रिश्तों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मैंने पुनिया को वोट नहीं दिया है। मैंने तो सिर्फ कांग्रेस को वोट दिया है। मेरा सपना कांग्रेस को सबसे बड़ी पार्टी का दर्जा दिलाने का है। इसके बाद राहुल गांधी को देश का प्रधानमंत्री बनाने की मुहिम शुरू करुंगा।

वित्त मंत्री पी. चिदंबरम के बयान पर उन्होंने कहा कि एसी में बैठे नेता ऐसे ही बोलते रहते हैं। उनको शायद नहीं मालूम कि उनके बयान से धूप-सर्दी में लगे रहने वाले कार्यकर्ता का मनोबल किस कदर गिर जाता है। उन्होंने कहा कि एसी कमरों में बैठे नेताओं से मेरा निवेदन है कि एक बार तो धूप या सर्दी में बाहर निकलकर देखें। सारी हकीकत का पता चल जाएगा। किसी और कि मेहनत पर एसी में बैठे नेताओं को पानी फेरने का कोई हक नहीं है।

पढ़ें: मोदी पर टिप्पणी करना बेनी प्रसाद को पड़ा भारी