यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 23, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
मोदी पर टिप्पणी करना बेनी प्रसाद को पड़ा भारी
भाजपा के प्रधानमंत्री उम्मीदवार नरेंद्र मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में लखनऊ के गोमतीनगर थाने में केंद्रीय मंत्री बेनीप्रसाद वर्मा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

लखनऊ। भाजपा के प्रधानमंत्री उम्मीदवार नरेंद्र मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में लखनऊ के गोमतीनगर थाने में केंद्रीय मंत्री बेनीप्रसाद वर्मा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
बेनी प्रसाद वर्मा ने 19 अप्रैल को गोमतीनगर स्थित आवास पर प्रेसवार्ता में नरेंद्र मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर अमर्यादित शब्दों का प्रयोग किया था। इस मामले में भाजपा प्रवक्ता ने निर्वाचन आयोग से शिकायत की थी। निर्वाचन आयोग ने मामले का संज्ञान लिया था, जिसके बाद गोमतीनगर थाने में मंगलवार को विरामखंड चौकी प्रभारी संतोष सिंह की ओर से आरोपी केंद्रीय मंत्री के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
