विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 06, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अप्रवासी कारोबारी महात्मा गांधी न्यास में शामिल

By manoj yadavEdited By:
Published: Sat, 06 Dec 2014 08:03 PM (IST)Updated: Sat, 06 Dec 2014 08:07 PM (IST)

महात्मा गांधी के पोते गोपाल कृष्ण गांधी और अप्रवासी कारोबारी राम रांगेर ब्रिटेन स्थित गांधी मेमोरियल ट्रस्ट में बतौर ट्रस्टी शामिल हो गए हैं।

News Article Hero Image

लंदन। महात्मा गांधी के पोते गोपाल कृष्ण गांधी और अप्रवासी कारोबारी राम रांगेर ब्रिटेन स्थित गांधी मेमोरियल ट्रस्ट में बतौर ट्रस्टी शामिल हो गए हैं।

अप्रवासी भारतीय अर्थशास्त्री मेघनाद देसाई ने लंदन के पार्लियामेंट स्क्वायर पर महात्मा गांधी की प्रतिमा लगाने के लिए आवश्यक दस लाख पौंड (9.6 करोड़ रुपये) की धनराशि जुटाने के लिए "महात्मा गांधी मेमोरियल ट्रस्ट" की स्थापना की थी। अगले साल की शुरुआत में इस प्रतिमा का उद्घाटन किया जाना है।

गोपाल कृष्ण गांधी इस परियोजना की घोषणा किए जाने के समय से ही ट्रस्ट के साथ काम कर रहे हैं। वहीं रांगेर ने महात्मा गांधी की प्रतिमा के लिए एक लाख यूरो (करीब 76 लाख रुपये) का दान दिया है।