यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 06, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
वक्फ बोर्ड ने भी दिया दुर्गा का साथ, कहा, जबरन फंसाया जा रहा है
नोएडा [जागरण संवाददाता]। आइएएस दुर्गा शक्ति नागपाल के निलंबन का विरोध करते हुए मंगलवार को हजरत सैयद भूरेशाह वक्फ बोर्ड ...और पढ़ें

नोएडा [जागरण संवाददाता]। आइएएस दुर्गा शक्ति नागपाल के निलंबन का विरोध करते हुए मंगलवार को हजरत सैयद भूरेशाह वक्फ बोर्ड संस्था के सदस्यों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। संस्था ने कादलपुर गांव में धार्मिक स्थल की दीवार गिराने में दुर्गा शक्ति का हाथ होने से साफ इन्कार किया। दूसरी तरफ हजरत सैयद भूरेशाह वक्फ बोर्ड द्वारा दुर्गा शक्ति को क्लीन चिट दिए जाने के बयान से यूपी सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड ने दूरी बना ली है। लखनऊ में वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष जुफूर फारुखी ने कहा कि हमसे इस तरह की करीब डेढ़ लाख कमेटियां जुड़ी हुई हैं। उनकी बयान वक्फ बोर्ड का पक्ष नहीं माना जा सकता।
कलेक्ट्रेट पर दुर्गा शक्ति जिंदाबाद व वंदेमातरम के नारे लगाते हुए हजरत सैयद भूरेशाह वक्फ बोर्ड संस्था के सदस्यों ने आरोप लगाया कि जानबूझ कर इस मामले को सांप्रदायिक रूप दिया जा रहा है। बोर्ड के सचिव कदीर खां जायसवाल ने कहा कि ग्रामीणों ने खुद धार्मिक स्थल की दीवार गिराई थी। उस समय वक्फ बोर्ड के सदस्य भी मौजूद थे।
उन्होंने कहा कि मुस्लिम समुदाय के कब्रिस्तानों की सैकड़ों बीघे जमीन पर भूमाफिया का कब्जा है, जिसे कब्जामुक्त कराने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने कोई कार्रवाई नहीं की है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
