Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अब दिल्ली फतह की तैयारी में जुटी भाजपा

    By Rajesh NiranjanEdited By:
    Updated: Wed, 24 Dec 2014 06:01 AM (IST)

    झारखंड और जम्मू-कश्मीर में ऐतिहासिक प्रदर्शन के बाद भाजपा दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आक्रमक प्रचार की तैयारी में जुट गई है। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर सुशासन दिवस समारोहों के साथ इसकी शुरुआत होगी। झारखंड और जम्मू-कश्मीर में मतदान संपन्न होने के साथ ही रेडियो विज्ञापन

    नई दिल्ली, जागरण ब्यूरो। झारखंड और जम्मू-कश्मीर में ऐतिहासिक प्रदर्शन के बाद भाजपा दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आक्रमक प्रचार की तैयारी में जुट गई है। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर सुशासन दिवस समारोहों के साथ इसकी शुरुआत होगी। झारखंड और जम्मू-कश्मीर में मतदान संपन्न होने के साथ ही रेडियो विज्ञापन जारी कर भाजपा ने अपने इरादे जाहिर कर दिए हैं। दिल्ली में फरवरी में विधानसभा चुनाव होने की उम्मीद है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    झारखंड में पहली बार बहुमत हासिल करने और जम्मू-कश्मीर में अहम खिलाड़ी बनने से उत्साहित भाजपा दिल्ली फतह को ज्यादा मुश्किल नहीं मान रही है। विभिन्न चुनावी सर्वेक्षणों में भी भाजपा की बढ़त दिखाई जा रही है। भाजपा के लिए दिल्ली में एकमात्र चुनौती पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से है। यही कारण है कि पार्टी ने आप के बजाय सीधे केजरीवाल को निशाना बनाने का फैसला किया है। इसके लिए केजरीवाल की सबसे कमजोर नस 49 दिन में ही सरकार छोड़कर भागने को सबसे ज्यादा तरजीह दी जाएगी।

    मोदी होंगे चुनावी चेहरा

    हरियाणा, महाराष्ट्र, झारखंड और जम्मू-कश्मीर की तरह भाजपा दिल्ली में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे के साथ चुनाव मैदान में उतरने की तैयारी में है। यहां भी भाजपा लोकसभा चुनाव में आजमाए नारे 'चलो मोदी के साथ' आगे बढ़ेगी। इसके लिए पार्टी ने रेडियो, अखबारों और सड़क किनारे बोर्डों पर विज्ञापन जारी किए हैं। हर मुहल्ले में छोटी-छोटी सभाओं की रणनीति भी बनाई गई है। इसमें मोदी सरकार की उपलब्धियों का बखान किया जाएगा। पेट्रोल, डीजल और फल-सब्जियों जैसे जरूरी चीजों के दामों भारी कमी का श्रेय मोदी सरकार को दिया जाएगा, जिनसे आम आदमी का सबसे अधिक सरोकार है।

    पढ़े: विजय पथ पर मोदी रथ, झारखंड में बहुमत, जेके में पहली बार दूसरे नंबर पर भाजपा

    झारखंड में चला मोदी मैजिक, तस्वीरें देखने के लिए यहां क्लिक करें

    जम्मू: भाजपा प्रत्याशी पर जानलेवा हमला

    पीडीपी का वादा जम्मू कश्मीर को बनाएंगे भारत-पाक के बीच सेतू

    झारखंड में मतदान की देखें तस्वीरें

    जागरण डॉट कॉम पोलः झारखंड, जम्मू-कश्मीर में भाजपा की सरकार