विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 06, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अब स्लीपर कोच में भी मिलेगा बेडरोल

By manoj yadavEdited By:
Published: Sat, 06 Dec 2014 06:58 PM (IST)Updated: Sat, 06 Dec 2014 07:11 PM (IST)

ठंड के मौसम में ट्रेन में स्लीपर कोच में चलने वाले यात्रियों को साथ में चादर व कंबल लेकर नहीं ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुरादाबाद [प्रदीप चौरसिया]। ठंड के मौसम में ट्रेन में स्लीपर कोच में चलने वाले यात्रियों को साथ में चादर व कंबल लेकर नहीं चलना पड़ेगा। एसी की तरह स्लीपर कोच में भी बेडरोल (चादर, कंबल, तकिया आदि) उपलब्ध होगा। इसके लिए यात्रियों को अतिरिक्त केवल 35 रुपये खर्च करने पड़ेंगे।

अभी तक गरीब रथ एक्सप्रेस को छोड़कर सभी ट्रेनों के एसी क्लास में सफर करने वाले यात्रियों से टिकट में ही बेडरोल का किराया ले लिया जाता है। गरीब रथ में बेडरोल की सुविधा पाने के लिए आरक्षण कराते समय या ट्रेन में सफर करते समय बेडरोल की मांग करनी पड़ती है, तभी बेडरोल मिलता है। इसके लिए यात्रियों को 25 रुपये बेडरोल का चार्ज देना पड़ता है। अभी तक किसी भी ट्रेन में स्लीपर कोच में बेडरोल सुविधा नहीं थी। अब ट्रायल के रूप में दूरंतो के स्लीपर कोच में भी बेडरोल उपलब्ध कराने की सुविधा शुरू की गई है। अब दूरंतो एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में सफर करने वाले यात्रियों को आरक्षण फॉर्म भरते समय बेडरोल की मांग करनी होगी, इसके लिए 35 रुपये अतिरिक्त शुक्ल देना पड़ेगा। माना जा रहा है कि ट्रायल में सफल होने पर अन्य ट्रेनों के स्लीपर कोच में भी बेडरोल सुविधा दी जाएगी।

पढ़ेंः जनता एक्सप्रेस में डेढ़ लाख की चोरी

पढ़ेंः कैग ने लगाई 314 करोड़ के नुकसान के लिए रेलवे को फटकार