विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 28, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अब शाहिद को कैबिनेट मंत्री बनाए जाने से आजम नाराज

By Edited By:
Published: Tue, 28 Jan 2014 11:47 AM (IST)Updated: Tue, 28 Jan 2014 11:55 AM (IST)

इलाहाबाद हाईकोर्ट की अवमानना के मामले में फंसे नगर विकास मंत्री मोहम्मद आजम खां अब शाहिद मंजूर को अखिलेश सरकार ...और पढ़ें

News Article Hero Image

लखनऊ। इलाहाबाद हाईकोर्ट की अवमानना के मामले में फंसे नगर विकास मंत्री मोहम्मद आजम खां अब शाहिद मंजूर को अखिलेश सरकार में कैबिनेट मंत्री का दर्जा मिलने से खफा हैं। मेरठ के प्रभारी मंत्री ने अपने दौरे में मेरठ के सपा कार्यकर्ताओं से पूछा कि शाहिद मंजूर को कब और क्यों कैबिनेट मंत्री बनाया गया। यह मेरी जानकारी में कुछ नहीं है। उन्होंने कहा इस मामले में लखनऊ कैबिनेट में बात होगी।

पढ़े : अब कोर्ट की अवमानना में फंसे आजम

आजम के समक्ष बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने इसको लेकर नाराजगी जाहिर की कि प्रोटोकाल में जिला अध्यक्ष व महानगर अध्यक्ष को कार्यक्रम में आना चाहिए था, पर वह इसलिए नहीं आए, क्योंकि उनके संरक्षक शाहिद मंजूर अब कैबिनेट मंत्री बन गए हैं। कार्यकर्ताओं ने शाहिद मंजूर को लेकर भी शिकायत की। आजम ने भरोसा दिलाया कि इंतजार करो, सब कुछ सही होगा। इस पर आजम खां कहा कि उनको इसकी कोई भी जानकारी नहीं है। लखनऊ में कैबिनेट बैठक के बाद वो इसकी जानकारी प्राप्त करेंगे कि शाहिद मंजूर को कैबिनेट मंत्री क्यों व कैसे बनाया गया।

रामपुर से सोमवार देर रात मेरठ पहुंचे आजम खां ने दो निजी कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात भी की। आजम ने कहा कि लोस चुनाव आ रहा है। ऐसे में मेरठ संगठन को लेकर वह नेताजी से बातचीत करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि कार्यकर्ताओं को चाहिए कि वह संगठित होकर अपनी आवाज बुलंद करें। सिवालखास से एमएलए व बागपत प्रत्याशी गुलाम मोहम्मद ने आजम को बताया कि मुजफ्फनगर दंगे के बाद बागपत में कुछ दिक्कत हुई, पर अब सब सही है। सड़कों की बदहाली व बिजली आपूर्ति का मसला भी उठा। आजम ने गुलाम मोहम्मद को भरोसा दिलाया कि वह शीघ्र बागपत में बड़ा कार्यक्रम करेंगे।

मीडिया से बनाई दूरी

मीडियाकर्मियों ने आजम से बातचीत का प्रयास किया पर उन्होंने कहा वह निजी कार्यक्त्रम में आए हैं, इसलिए बातचीत नहीं करेंगे।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।