विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 25, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

राहुल की सभा पर मंडरा रहे संकट के 'बादल'

By Gunateet OjhaEdited By:
Published: Mon, 25 May 2015 03:21 AM (IST)Updated: Mon, 25 May 2015 04:51 AM (IST)

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का महू (मध्य प्रदेश) दौरा सिर पर है। जैसे-जैसे उनके दौरे की तारीख नजदीक आ रही है, कांग्रेस की घबराहट बढ़ती जा रही है।

News Article Hero Image

इंदौर। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का महू (मध्य प्रदेश) दौरा सिर पर है, लेकिन उनकी सभा के लिए मैदान नहीं मिल रहा है। कांग्रेस को सभा के लिए स्वर्ग मैदान और दशहरा मैदान पसंद आए।

स्वर्ग मैदान के लिए पार्टी ने रक्षा मंत्रालय को काफी पहले आवेदन कर दिया था, लेकिन सेना की ओर से अब तक कोई निर्णय नहीं लिया गया है। दशहरा मैदान के लिए छावनी परिषद ने भी कोई निर्णय नहीं लिया है। राहुल दो जून को महू आने वाले हैं।

जैसे-जैसे उनके दौरे की तारीख नजदीक आ रही है, कांग्रेस की घबराहट बढ़ती जा रही है। दरअसल, महू में उनकी सभा के लिए अब तक मैदान तय नहीं हो पाया है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव ने स्थानीय नेताओं के साथ रविवार को छह मैदान देखे, जिसमें से दो मैदान पसंद आए। सोमवार को निरीक्षण के लिए कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह भी महू पहुंच रहे हैं।

पढ़ेंः आतंकवाद पर भारत के मुसलमानों के बार में बोले राजनाथ

पढ़ेंः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बम से उड़ाने की धमकी